फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No funding needed achieve goals National Education Policy Acharya Devavrata

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सभी लक्ष्यों को पाने के लिए धन की आवश्यकता नहीं: आचार्य देवव्रत

Sun, 30 Aug 2020 12:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
No funding needed achieve goals National Education Policy Acharya Devavrata
चंडीगढ़। पीयू के होटल एवं पर्यटन प्रबंध संस्थान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर वेब संवाद का आयोजन किया। मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस नीति की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि एनईपी में सभी लक्ष्यों को पाने के लिए धन की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनईपी के बारे में राष्ट्रव्यापी स्तर पर यह समझने का समय है कि देशभर में इसके विभिन्न कारकों को किस आकार पर प्रभाव में लाया जाएगा। इस एनईपी में कई अच्छे तत्व हैं। जैसे इसमें समस्या और लक्ष्य अच्छी तरह से स्पष्ट किए गए हैं। यह साक्ष्य आधारित नीति है और विभिन्न हितधारकों की ओर से व्यापक समर्थन के साथ सारगर्भित की गई है। एनईपी 2020 में किए गए सुधार न केवल परिवर्तनकारी हैं, बल्कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली के बहुत जरूरी व्यापक बदलाव का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।
विज्ञापन

आचार्य देवव्रत ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुधार एनईपी 2020 के अभिन्न अंग के रूप में आते हैं और इस नीति की दृष्टि को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। एनईपी के कई परिवर्तन ऐसे हैं जो प्रभावी शिक्षक-शिक्षण प्रक्रियाओं, शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अपना कर मजबूत करते हैं। उन्होंने आशा जताई की इस नीति से हमारी स्किल आधारित शिक्षा तथा बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। वीसी प्रो. राजकुमार ने भी नई शिक्षा नीति को लेकर पीयू की तैयारियां क्या रहेंगी, यह बताया। डीयूूआई प्रो. आरके सिंगला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वेबिनार की पृष्ठभूमि डॉ. अनीश स्लॉथ ने सामने रखी और आभार शेफ जसविंदर सिंह ने जताया। संचालन यूआईएचटीएम के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रशांत गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed