{"_id":"5814adaf4f1c1b980dbc231b","slug":"no-diwali-celebration-in-martyr-mandeep-village-people-are-mournefull","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीद मनदीप के गांव में छाया मातम, दीवाली न मनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मनदीप के गांव में छाया मातम, दीवाली न मनाने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
शहीद मनदीप के गांव में नहीं मनाई जाएगी दीवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा में बेटे के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांववासियों ने अब दीवाली न मनाने का ऐलान किया है। परिजनों के दुख में पूरा गांव शामिल हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि वे भी दिवाली नहीं मनाएंगे। सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात ही मनदीप के शहीद होने की सूचना परिजनों को दे दी थी।
सेना के दो अधिकारी रात को ही चंडीगढ़ से अंतेहड़ी गांव पहुंचे। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में पूरे गांव में मनदीप के शहीद होने की खबर फैल गई। मोहल्ले के लोग रात में ही परिजनों को सांत्वना देने पहुंच गए। मनदीप की मां निर्मला को पता चला तो वह बेसुध हो गई। पत्नी प्रेरणा भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पाई, लेकिन सेना के अधिकारियों की बात पर विश्वास करना ही पड़ा।
सुबह गांव के सरपंच ने गांव में दिवाली नहीं मनाने की घोषणा की। लोगों ने कहा मनदीप सिंह शहादत को पूरा गांव नमन करता है। दुख की इस घड़ी में पूरा गांव मनदीप के परिजनों के साथ है। गांव में जो भी दीप जलेगा वो शहीद मनदीप सिंह की याद में ही जलेगा। विधायक पवन सैनी, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, मेवा सिंह, एसपी सिमरदीप सिंह सहित जिले के तमाम नेता व अधिकारी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

परिजनों को 50 लाख की वित्तीय सहायता का ऐलान
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार रात नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा के माछिल क्षेत्र में उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद 17 वीं सिख रेजीमेंट के सिपाही मनदीप सिंह की हत्या को आतंकवादियों की कायरतापूर्ण कारवाई बताया।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के गांव अंतेहड़ी निवासी शहीद मंदीप सिंह के निकट संबंधी को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरी ताकतों के इस तरह के नापाक इरादे सफल नहीं होंगे। शहीद मनदीप सिंह की शहादत अपनी मातृ भूमि की रक्षा करने के लिए अन्य लोगों को प्रेरित करेगी।