{"_id":"583adf984f1c1b5c290881c9","slug":"no-craze-of-people-for-india-vs-england-test-match-empty-chairs-in-pca-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: संडे नहीं बन पाया सुपर फन डे, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs ENG: संडे नहीं बन पाया सुपर फन डे, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 27 Nov 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
पीसीए स्टेडियम मोहाली में मैच देखने आए दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे हो या फिर टी-20, पीसीए में मैचों को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी हमेशा से ही उतावले रहते है, लेकिन इस बार यह उत्साह फीका रहा। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी स्टेडियम नही भर पाया। हलांकि पहले दिन के मुकाबले रविवार के चलते थोड़े बहुत क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में पहुंचे।
क्रिकेट जगत के जाने माने चेहरे भी क्रिकेट प्रेमियो को स्टेडियम की तरफ भी आकर्षित नही कर पाए। दर्शकों के लिए पीसीए की ओर टिकटो की बिक्री करने के लिए रविवार भी टिकट काउंटर खोले थे । बावजूद इसके क्रिकेट प्रेमी अधिक सं या में वहां नही पहुंच पाए।
लंबे समय बाद हुई वापसी को नही भुना पाए
भारतीय टेस्ट टीम में तकरीबन 8 साल के लंबे इंतजार के बाद पार्थिव पटेल को टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला। पीसीए स्टेडियम में यह उनकी एक तरह से ड्रीम वापसी रही।
विज्ञापन
शुरू में तो लगा कि वह कोच व चयनकताओ के विश्वास पर खरे उतर रहे है लेकिन पार्थिव अपने अर्धशतक 8 रनो से चूक गए । पार्थिव को रशीद ने पगबाधा आऊट किया। पार्थिव करते भी क्या करते उन्हे निराश होकर पवैलियन लौटना पड़ा।

पार्थिव के हाथ से छूटा बल्ला
पीसीए स्टेडियम मोहाली में मैच देखने आए दर्शक
इंगलैड की पहली पारी समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की शुरूआत करने के लिए मैदान में उतरे ओपनर पार्थिव पटेल उस समय भौचक्के रह गए। जब इंगलैड के तेज गेंदबाज बेन स्ट्रोक की एक गेंद का हिट करने के चक्कर में अपना बल्ला ही हाथ से छूटा बैठे। दूसरे छोर पर खडे़ पुजारा रन लेने के लिए दौड़ पडे़ तो पार्थिव ने बिना बल्ले से ही रन पूरा किया।
पुजारा और कोहली के अर्धशतकों से लौटी रौनक
भारतीय पारी की शुरूआत करने उतरे। मुरली विजय के 12 के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद चतेश्वर पुजारा के जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया, वैसे ही शांत पड़े स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
ड्रेसिंग रूप में बैठे साथी खिलाड़ियों, कोच और क्रिकेट प्रशंसकों की तालियों की गुंज से स्टेडियम में साफ सुनाई दी। वहीं कप्तान कोहली ने एक तरफ जहां जल्दी से दो विकेट गिरने के बाद जिम्मेवारी संभालते हुए अपने स्टाइल में अर्धशतक बनाया तो उनके चाहने वालों ने उनका जमकर उत्साह बढ़ाया।

करुण का नहीं हो सका ड्रीम डब्यू
पीसीए स्टेडियम मोहाली में मैच देखने आए दर्शक
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ड्रीम डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करने का हर क्रिकेटर का एक सपना होता है लेकिन इस मामले में करुण नायर दुर्भाग्यशाली साबित हुए। अपने शॉट पर विराट कोहली ने रन लेने की कॉल की लेकिन साथ ही तुरंत वापस भी बैटिंग एंड पर लौट गए।
ऐसे में नायर के पास मुड़कर भागने के सिवाए कोई चारा नहीं था। हालांकि इस पर भी उनका बचाव नहीं हो सका, बैकवार्ड प्वाइंट से बटलर की एक सटीक थ्रो सीधे विकेट में जा लगी। जबकि करुण दो कदम पीछे थे। उनके आउट होते ही भारतीय खेमे और कप्तान कोहली के चेहरे पर चिंता की लकीरे खिंच गई।
रहाणे ने किया निराश
टीम इंडिया के मध्यक्रम की रीढ़ माने जाने वाले अजिंक्या रहाणे ने दर्शकों को खासा निराश किया। शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटने वाले टीम के उप कप्तान रहाणे अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर सके। जिन्होंने खुद के खिलाफ एक पगबाधा की अपील पर डीआरएस का मौका भी गंवा दिया।
टी-शर्ट व टैटू का नही दिखा क्रेज
जहां वनडे मैचो में टी-शर्ट व टैटू बनाने वालों की चांदी होती थी। वहीं इस टेस्ट में लेकिन सीरीज के तीसरे टेस्ट में दुकानदारो को काफी नुकसान हो रहा है। इस संबध में टैटू बेचने वाले संदीप का कहना है कि इस टेस्ट मैच में क्रिकेट प्रशांसको की कमी रही जिसके कारण उ मीद के मुताबिक समान नही बिक रहा।