फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no children's programs, nor at home in Chandigarh on January 26

26 जनवरी को न बच्चों के कार्यक्रम होंगे, न एट होम, परेड ग्राउंड में लोगों की संख्या भी होगी कम

Tue, 19 Jan 2021 10:50 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
no children's programs, nor at home in Chandigarh on January 26
चंडीगढ़। कोरोना वायरस का असर इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में भी देखने को मिलेगा। यूटी प्रशासन ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को तय कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस की तरह स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। वीआईपी लिस्ट भी छोटी कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासक द्वारा दिए जाने वाले एट होम कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में हर साल हजारों लोग शरीक होते थे, लेकिन इस बार आधे से भी कम लोग शामिल हो सकेंगे। हर साल समारोह में स्कूली बच्चे राष्ट्रगान व कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर परेड में हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, पुलिस की ओर से मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल भी हुई। प्रशासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को लेकर कई एहतियात बरते जा रहे हैं। कोविड-19 को देखते हुए इस बार समारोह स्थल पर दो गज की दूरी पर कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार परेड ग्राउंड में कम ही लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें कोरोना वॉरियर्स और शहर के वह लोग शामिल होंगे, जिन्होंने समाज की बेहतरी के लिए कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed