फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no bollywood movie shooting in chandigarh

अब बॉलीवुड से दूर हो गया चंडीगढ़, आर्टिस्ट तो आते हैं पर नहीं होती शूटिंग

Mon, 08 Jan 2018 04:55 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Jan 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
no bollywood movie shooting in chandigarh
फिल्मों की शूटिंग
एक समय में फिल्म सिटी का प्रोजेक्ट तैयार करने वाले चंडीगढ़ से अब बॉलीवुड से दूर हो गया है। फिल्मों की शूटिंग एकदम गायब हो गईं हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने शूटिंग के लिए 26 शूटिंग स्थल निर्धारित अवश्य किए हैं और उनमें शूटिंग भी होती है पर पॉलीवुड या फिर एलबमों की। चंडीगढ़ में बॉलीवुड की शूटिंग का ग्राफ एकदम से गिरा है। एक समय था जब चंडीगढ़ शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा मुफीद माना जाता था।
विज्ञापन


इसकी प्रमुख वजह यह थी कि चंडीगढ़ में आर्टिस्टों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक न सिर्फ पहुंचना आसान था बल्कि शूटिंग की लोकेशन भी बेहतरीन थी। यही वजह थी कि चंडीगढ़ में ‘अपने’, बेशरम के साथ हॉलीवुड मूवी की शूटिंग का गवाह बने चंडीगढ़ में अब कम ही बॉलीवुड की शूट होती है। इसका लाभ यह था कि फिल्मों में चंडीगढ़ के स्टार भी दिखाई देते थे। अब ऐसा नहीं रह गया है।
विज्ञापन


बड़ी फिल्मों के लिए लोकेशन सेट करने वाले लाइन प्रोड्यूसर गौर गब्बर ने कहा कि चंडीगढ़ में शहरी माहौल है। फिल्मों की कहानी पंजाब पर आधारित होती हैं जिसकी वजह से ज्यादातर लोग पंजाब में शूटिंग करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना में शूट करके तो कहा जा सकता है कि कहानी बठिंडा की है, लेकिन चंडीगढ़ में शूट करके ऐसा नहीं कहा जा सकता है। बॉलीवुड के कलाकार चंडीगढ़ में अब ठहरते भी कम ही हैं। लाइन प्रोड्यूसर मनीष ने बताया कि चंडीगढ़ में शूटिंग के लिए लोकेशन हैं पर यहां शूटिंग नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बॉलीवुड सेल ने जारी की है लिस्ट
चंडीगढ़ बॉलीवुड सेल ने 26 शूटिंग के स्थानों लिस्ट तैयार की थी। जिसमें सुखना लेक रेगुलर एंड, बोगनविलिया गार्डन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जैसे मुख्य केंद्र हैं। शूटिंग के लिए आवेदन करना है तो बॉलीवुड फेसिलिटेशन सेल की वेबसाइट पर जाकर यहां बुकिंग करवाई जा सकती है। असिस्टेंट नोडल अधिकारी हितेश भारद्वाज ने कहा कि सिटी में शूटिंग करने वालों की लंबी कतार रहती है। ज्यादातर शूटिंग एलबम या पंजाबी फिल्मों की होती हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना दो से तीन आवेदन आते हैं, जिसमें से ज्यादातर पंजाबी एलबम या फिल्मों के लिए होते हैं।


इन फिल्मों की हो रही है शूटिंग
सुखना लेक रेगुलर एंड हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23, बोगनविलिया गार्डन हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23, लेजर वैली सेक्टर हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23, पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, ट्रेन-स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रेलवे स्टेशन, हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42, स्पोर्ट्स चंडीगढ़, हॉकी स्टेडियम सेक्टर-18 चंडीगढ़, डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़, फुटबाल स्टेडियम सेक्टर-17, स्पोर्ट्स चंडीगढ़, क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16, स्पोर्ट्स चंडीगढ़, बाक्सिंग रिंक, जूडो हाल सेक्टर-42, डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़, आईटी पार्क, रोड साइड, सिटी मार्केट, सिटी राउंड एबाउट, होटल, शाप, बंगला, रिजार्ट, फार्महाउस-प्रापर्टी के मालिकों के निर्णय पर निर्भर। जेल और पुलिस स्टेशन-फ्री आफ कास्ट लेकिन विभागीय अनुमति पर निर्भर। कलाग्राम, वार मेमोरियल, इंट्री प्वाइंट्स आफ चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed