फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no any facilities near chandigarh international airport

ये कैसा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 5 किलोमीटर तक न एटीएम न रेस्टोरेंट

Fri, 27 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
no any facilities near chandigarh international airport
इंटरनेशनल एयरपोर्ट

मोहाली में 1400 करोड़ रुपये खर्च कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया है। लेकिन यहां पर इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं कब होंगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। एयरपोर्ट के पांच किलोमीटर के एरिया में एक भी एटीएम नहीं लगाए गए है। अच्छे रेस्टोंरेंट और वाई फाई की सुविधा भी अभी तक यहां  शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  यहां से फ्लाइटें तो बढ़ गईं परंतु सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई हैं जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
अमर उजाला टीम की ओर से रियलिटी चेक में यह बात सामने आई है। चंडीगढ़ सेक्टर - 29 ट्रिब्यून चौक केबाद मोहाली के सेक्टर - 82 में एटीएम है। इस बीच में कहीं एटीएम नहीं स्थापित किया गया है। यहां से एयरपोर्ट की दूरी पांच किलोमीटर है। एटीएम नहीं होने के कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। एयरपोर्ट पर अच्छे रेस्टोरेंट नहीं हैं। यात्री अगर वहां खाना या नाश्ता करना चाहते हैं तो उनको मायूस होना पड़ता है। जबकि हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए थे कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं मिलनी चाहिए। हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि एयरपोर्ट  पर जल्द से जल्द सारी सुविधाएं मुहैया कराओ लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन इस पर अमल करने में नाकाम साबित हुआ है। 
विज्ञापन


परमिंदर सिंह , मोहाली ने बताया कि एयरपोर्ट से एटीएम की दूरी पांच किलोमीटर है। एयरपोर्ट पर पैसे नहीं निकाल सकते। इसलिए हमें दिक्कत होती है। टैक्सी का किराया देने के लिए वापस पांच किलोमीटर जाना पड़ा है। अगर समय से पहले नहीं आए होते तो फ्लाइट छूट सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरसिमरन सिंह, मोहाली ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अच्छा रेस्टोरेंट नहीं होने के कारण यात्रियों को दिक्कत का समना करना पड़ता है।  यहां पर यह सुविधा अच्छी होनी चाहिए। हर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी ब्रांडेड रेस्टारेंट हैं लेकिन यहां पर यह सुविधा क्यों नहीं है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस समस्या का निदान करना चाहिए।
 
तलविंदर , चंडीगढ़ ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास के लिए कियोस्क लगाया जाता है। अभी तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह सुविधा नहीं होने से लाइन में लगना पड़ता है। इससे दिक्कत होती है। इसको भी किसी विमानन कंपनी की ओर से इसे नहीं लगाया गया है। जबकि मुंबई सहित अन्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह सुविधा  यात्रियों को मिलती है।

इंदरजीत सिंह ने बताया कि  इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुए आठ महीने हो गए हैं। इसके बाद भी यहां पर वाई फाई की सुविधा नहीं मिल पाई है। वाई फाई की सुविधा हर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिलती है।

कनवर,  चंडीगढ़ ने बताया कि  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बस सर्विस की सुविधा भी विमानन कंपनी की ओर से नहीं शुरू की गई है। बस सर्विस नहीं होने केकारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सात विमानन कंपनियों को यह सर्विस शुरू करनी थी लेकिन इसे अभी तक नहीं शुरू किया गया है।

 
 

तरन , मोहाली के मुताबिक शहर में रात को 7.30 बजे केबाद एक भी फ्लाइट का संचालन नहीं किया जाता है। शहर से 19 फ्लाइट शुरू हो गई हैं। लेकिन रात में 9 और 12 केलिए मुंबई और दिल्ली के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सुविधा एयरपोर्ट बनने के बाद क्यों नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed