झटकाः पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में अभी नहीं होंगे दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स पढ़ें बुरी खबर। अभी किसी को भी दाखिला नहीं मिलेगा।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ओर से पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में दाखिलों पर हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। हालांकि, यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग जारी रखने की अनुमति दे दी गई है।
बता दें कि कुछ विद्यार्थियों ने पीएमईटी परीक्षा खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जो कि रद्द हो गई। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ इन विद्यार्थियों ने फिर से अपील दायर की जिस पर सुनवाई के दौरान दाखिलों पर रोक लगा दी गई।
मेरिट लिस्ट पर जताई गई आपत्ति
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एसएस सारों की डिवीजन बेंच ने वीरवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए। इस मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।
हाईकोर्ट की एकल बेंच ने पांच प्रश्नों के एक समान अंक देकर दोबारा मेरिट बनाने का निर्देश जारी करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया था।
यह भी कहा था कि परीक्षा रद्द नहीं की जा सकती। अब इस फैसले को 14 ऐसे विद्यार्थियों ने चुनौती दी है,जिनका दोबारा मेरिट बनने के बाद रैंक नीचे चला गया है।
अपील में कहा गया है कि फिजिक्स विषय में 40 प्रश्न गलत थे। ऐसे में यह परीक्षा रद्द की जानी चाहिए।