{"_id":"7dfd56734ae9b24360b8f22eeccfea45","slug":"no-additional-budget-from-central-government-for-ut","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को केंद्र से नहीं मिलेगा अतिरिक्त बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को केंद्र से नहीं मिलेगा अतिरिक्त बजट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा वित्त वर्ष में चंडीगढ़ को केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट नहीं मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार से नॉन प्लान बजट में लगभग 200 करोड़ रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
इनमें से 150 करोड़ रुपये किसानों को उनकी जमीन के बदले में मुआवजा देने के लिए मांगे गए थे। केंद्र प्रशासन को अतिरिक्त बजट देने के लिए राजी नहीं हुआ।
केंद्र ने फिलहाल प्रशासन को पहले से स्वीकृत बजट के अनुसार ही अपनी जरूरतों को पूरा करने और खर्चे में कटौती करने को कहा है।
एमएचए पहले ही नए वाहन खरीदने और नई पोस्ट क्रिएट करने पर रोक लगा चुका है।
पिछले माह नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधिकारियों के साथ प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई थी।
उसमें मौजूदा वित्त वर्ष में प्रशासन की ओर से खर्च किए गए पैसों की समीक्षा हुई और प्रशासन की भविष्य की मांग पर भी चर्चा हुई थी।
एमएचए ने प्रशासन को नियमित तौर पर बजट में मिले पैसे खर्च करने को कहा और प्रोजेक्टों में भी तेजी लाने को कहा है।
प्रशासन ने अतिरिक्त बजट की मांग रखी थी और एमएचए ने ही इस मांग को वित्त मंत्रालय के पास भेजा था।
हर साल दिसंबर में बैठक में यह तय होता है कि संशोधित बजट में प्रशासन को कितना बजट अतिरिक्त मिलेगा। प्रशासन को मुख्य तौर पर हर साल नॉन प्लान बजट में ही अतिरिक्त पैसे की जरूरत होती है।
विज्ञापन
लेकिन, प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार ने इस साल अतिरिक्त बजट देने से मना कर दिया है।