{"_id":"62efea50e815fa7c9d15ecfd","slug":"nitu-ghanghas-won-gold-medal-in-commonwealth-games-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitu Ghanghas: विधानसभा में कर्मचारी हैं नीतू के पिता, बेटी ने जीता स्वर्ण तो विस अध्यक्ष ने फोन पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitu Ghanghas: विधानसभा में कर्मचारी हैं नीतू के पिता, बेटी ने जीता स्वर्ण तो विस अध्यक्ष ने फोन पर दी बधाई
Sun, 07 Aug 2022 10:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:09 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों के रविवार को हुए मुकाबले में नीतू घणघस ने महिलाओं के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर डैमी जेड रेजतान को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
नीतू घणघस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा विधानसभा के कर्मचारी की बेटी नीतू घणघस ने राष्ट्रमंडल खेलों के बॉक्सिंग मुकाबलों में पहला स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। नीतू की उपलब्धि पर रविवार को विधानसभा सचिवालय में जश्न का माहौल रहा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने नीतू के पिता जय भगवान को फोन कर इस बड़ी जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
जयभगवान विधानसभा में बिल मैसेंजर के तौर पर कार्यरत हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि नीतू ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। स्वदेश लौटने पर इस होनहार खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, नीतू के पिता जयभगवान ने बताया कि विधानसभा सचिवालय के लगातार सकारात्मक और सहयोगात्मक रवैये के कारण ही वे बेटी को इतनी अच्छी तैयारी करवा सके हैं। इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का आभार भी व्यक्त किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों के रविवार को हुए मुकाबले में नीतू घणघस ने महिलाओं के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर डैमी जेड रेजतान को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
खेलों में लगातार हरियाणा का योगदान बढ़ रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है। जैसे ही खिलाड़ी जीतकर वापस आएंगे, हरियाणा सरकार की तरफ से एक बड़े स्तर के कार्यक्रम में उनका सम्मान किया जाएगा। साथ ही तय राशि इनाम दी जाएगी। सभी खिलाड़ियों को बधाई। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।