{"_id":"58fce18f4f1c1bff568b687c","slug":"niti-aayog-to-help-farmers-in-debt-waiver-says-captian","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कैप्टन की मांग, किसानों की कर्ज माफी में मदद करे नीति आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कैप्टन की मांग, किसानों की कर्ज माफी में मदद करे नीति आयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
किसानों की कर्ज माफी में मदद करे नीति आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे के किसानों को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने में नीति आयोग से मदद मांगी है। उन्होने कहा कि किसानों का कर्ज एकमुश्त माफ करने में आयोग आर्थिक सहायता करे। उन्होंने सूबे के प्रमुख इंडस्ट्रियल हब को प्रोत्साहित करने को भी केंद्र सरकार से स्पेशल पैकेज देने की मांग की।
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की तीसरी बैठक में कैप्टन किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके। उनका भाषण ऑन रिकार्ड लेते हुए वहां रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, वाइस चेयरमैन, मेंबर व सीईओ और अधिकारी शामिल हुए।
कैप्टन ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज योजना भी लाई जानी चाहिए, जिससे ग्रामीण पंजाब का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पर आधारित मिशन लाने की मांग की ताकि ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर को फंडिंग के जरिए बेहतर बनाया जा सके, बाजार और तकनीक का लाभ ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि नई सरकार के सामने राज्य की आर्थिकता को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती है। इसके अलावा खेती, उद्योगों की बुरी हालत, बेरोजगारी, शहरों में बुनियादी ढांचे की कमी, खेती में घटते लाभ से बढ़ती समस्या जैसी चुनौतियां भी हैं। नई सरकार को सूबे पर 1.82 लाख करोड़ का कर्ज विरासत में मिला है।