फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nishant Yadav will be the new DC of Chandigarh, will join soon

Chandigarh News: निशांत यादव होंगे चंडीगढ़ के नए डीसी, जल्द करेंगे जॉइन

Sun, 27 Oct 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Nishant Yadav will be the new DC of Chandigarh, will join soon
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में 2013 बैच के आईएएस निशांत यादव चंडीगढ़ के नए डीसी होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके नाम पर सहमति दे दी है। वर्तमान डीसी विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल अगले माह पूरा होने जा रहा है। डीसी के पद के लिए हरियाणा की ओर से तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा गया था। इसमें निशांत यादव, 2013 बैच के अजय कुमार (रोहतक डीसी) और 2014 बैच के आईएएस मनोज कुमार (सोनीपत डीसी) का नाम शामिल था। वर्तमान में निशांत यादव गुरुग्राम में डीसी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

निशांत यादव हरियाणा कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह की जगह लेंगे, जो वर्तमान में चंडीगढ़ के डीसी का प्रभार संभाल रहे हैं। विनय प्रताप सिंह को 2021 में यूटी डीसी नियुक्त किया गया था। निशांत कुमार यादव को फरवरी 2022 में गुरुग्राम का डीसी नियुक्त किया गया था। उन्होंने यश गर्ग का स्थान लिया था। निशांत कुमार यादव करनाल के डीसी, अतिरिक्त डीसी और नगर निगम आयुक्त के अलावा सोनीपत के उप-मंडल मजिस्ट्रेट रहे हैं। वे हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed