फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nirankari celebrate baba hardev singh birthday

गुरु पूजा दिवस पर निरंकारी चलाएंगे झाड़ू

Fri, 21 Feb 2014 10:02 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Feb 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
nirankari celebrate baba hardev singh birthday

विश्वभर में निरंकारी अनुयायियों द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन 23 फरवरी को ‘गुरु पूजा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस अवसर पर निरंकारी मिशन के अनुयायी देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन विशेष सफाई तथा पौधारोपण अभियान चलाने जा रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर शहर में निरंकारी भवनों के आसपास और कई अन्य स्थानों पर गलियों, सड़कों, स्कूल-मैदानों के साथ लगती कालोनियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

यह अभियान सुबह छह से आठ बजे तक  चलाया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से पौधारोपण किया जाएगा।

संत निरंकारी मंडल के संयोजक मोहिंदर सिंह ने बताया कि नगर निगम ने मुफ्त पौधे देने का निर्णय लिया है। सेक्टर-41 के पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम होगा। साथ ही सेक्टर-30 स्थित निरंकारी भवन में शाम को सत्संग होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed