फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine people applied for GMSH-16 canteen

जीएमएसएच-16 की कैंटीन के लिए नौ लोगों ने किया आवेदन

Tue, 11 Oct 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nine people applied for GMSH-16 canteen
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में कैंटीन के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए नौ लोगों ने आवेदन किया है। सूत्रों के अनुसार सबसे ऊंची बोली 11 लाख रुपये लगाई गई है। अब टेक्निकल कमेटी जांच करेगी। उसमें जो आवेदन सही मिलेंगे उनकी बिड खोली जाएगी। फिर सबसे ज्यादा राशि देने वाले व्यक्ति को कैंटीन अलॉट कर दी जाएगी। बता दें कि जीएमएसएच-16 समेत शहर के सभी सिविल अस्पतालों में दवा की दुकानोें के लिए टेंडर भरने का आज आखिरी दिन था।
विज्ञापन

कैंटीन का टेंडर एक साल के लिए किया जा रहा है। हालांकि इसमें चार साल का एक्सटेंशन पीरियड भी शामिल है यानी जिसे भी कैंटीन अलॉट होगी वह पांच वर्षों तक काम करेगा। वहीं इसकी भी चर्चा है कि जीएमएसएच-16 की कैंटीन का किराया पीजीआई की कैंटीन से ज्यादा होगा। पीजीआई ओपीडी की कैंटीन का मासिक किराया लगभग आठ लाख रुपये है। अगर जीएमएसएच-16 की कैंटीन उससे ज्यादा महंगे दर पर उठाई गई तो भार मरीजों पर ही पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले तक कैंटीन का संचालन रेडक्रास कर रहा था लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने पूरी व्यवस्था अपने हाथों में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed