फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine drug traffickers arrested in Amritsar, heroin and drug money recovered.

Chandigarh News: अमृतसर में नौ नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व ड्रग मनी बरामद

Thu, 05 Feb 2026 08:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Nine drug traffickers arrested in Amritsar, heroin and drug money recovered.
अमृतसर। सीमावर्ती जिला अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

थाना भिंडी सैदा पुलिस ने गांव चक वजीर निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर 4 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना झडेर की टीम ने गांव सैसरा खुर्द निवासी जसकरण सिंह से 6 ग्राम हेरोइन जब्त की। थाना कंबो पुलिस ने गांव बल कलां निवासी गुलशन को 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।
विज्ञापन

थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने गांव सिधवा (जिला तरनतारन) निवासी जुगराज सिंह और गुरप्रीत सिंह को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर उनसे 8 ग्राम हेरोइन और 1200 रुपये ड्रग मनी बरामद की। थाना ब्यास ने गांव जोधे निवासी राज सिंह से 6 ग्राम हेरोइन और 600 रुपये ड्रग मनी जब्त की। इसके अलावा थाना बाबा बकाला साहिब पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ डोली और गगनदीप सिंह को 7 ग्राम हेरोइन व 800 रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। थाना लोपोके पुलिस ने चौगावां निवासी संदीप सिंह उर्फ सनी को 3 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed