फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine deaths and 1637 new covid-19 cases in Chandigarh- Mohali and Panchkula

कोरोना वायरस : चंडीगढ़-मोहाली व पंचकूला में संक्रमण बेकाबू, 1637 पॉजिटिव मिले, नौ मरीजों की मौत

Sun, 18 Apr 2021 12:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 12:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ में बीते शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कम मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली लेकिन संक्रमितों का आंकड़ा 400 से ज्यादा आना अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। शहर में जिन दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई, वह दोनों सेक्टर-56 के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Nine deaths and 1637 new covid-19 cases in Chandigarh- Mohali and Panchkula
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्राइसिटी (चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला) में शनिवार को कोरोना से जहां नौ मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 1637 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से पांच मरीज मोहाली जबकि दो-दो मरीज चंडीगढ़ व पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में मोहाली के 744, पंचकूला के 462 और चंडीगढ़ के 431 लोग शामिल हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है देसी गाय का पंचामृत, शोध में हुआ बड़ा खुलासा, हिंदू धर्म में भी खास महत्व
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बीते शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कम मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली लेकिन संक्रमितों का आंकड़ा 400 से ज्यादा आना अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। शहर में जिन दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई, वह दोनों सेक्टर-56 के रहने वाले थे। इनमें से 52 वर्षीय महिला की इलाज मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। वहीं, 57 वर्षीय पुरुष ने इलाज के दौरान जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ फेफड़े की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। 

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3025 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 431 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 106 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 242 और महिलाओं की संख्या 189 रही। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या 3414 पर पहुंच गई है।


वहीं, अब तक 410 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 37 पॉजिटिव मरीज मिले। सेक्टर-45 से 23, रामदरबार से 13, सेक्टर-41 से 15, सेक्टर-40 से 17, सेक्टर-38 से 15, सेक्टर-23 से 14, सेक्टर-15 से 10, सेक्टर-8 से 13, सेक्टर-47 सेक्टर व 49 से 9-9 मरीज मिले। उधर, एकांतवास में रखे गए 438 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की आगामी छुट्टियां रद कर दी हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि मौजूदा समय में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की कई शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है। अगले आदेश तक सभी कर्मचारियों व डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गई है। टीकाकरण अभियान के चलते अवकाश के दिन भी पहले से ही कर्मचारी ड्यूटी कर रहे थे।

कहां-इतने मरीज भर्ती

  • जीएमएसएच-16 142
  • जीएमसीएच-32 57
  • सेक्टर-48 हॉस्पिटल 35
  • धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज 42
  • सूद धर्मशाला  42

यह भी पढ़ें- विश्व की सबसे उम्रदराज महिला ने 119 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, देसी खान-पान था लंबी उम्र का राज


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed