फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine Crore Sixty Lakh Recovered from Pastor in Khanna of Punjab, Bishop House Controversy

बिशप हाउस का विवादों से पुराना नाता, ग्रामीणों का दावा- एंथनी को घर से ले गई थी पुलिस

Sun, 31 Mar 2019 01:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापपुरा (जालंधर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापपुरा (जालंधर) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 31 Mar 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के बिशप हाउस का विवादों से पुराना नाता रहा है। सबसे संगीन मामला फ्रैंको मुल्लकल के खिलाफ है और अब करोड़ों की नकदी मिलने के केस ने तो सभी को हिला दिया है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में 200 कैथोलिक स्कूल चल रहे हैं, जिन पर जालंधर बिशप हाउस का सीधा कंट्रोल होता है। हर स्कूल में 1500 से 3000 छात्र पढ़ते हैं। हालांकि कैथोलिक और बिशप हाउस मीडिया के सामने नहीं आ रहे, लेकिन उनकी तरफ से पुलिस और अधिकारियों को सफाई दी जा रही है कि पैसा स्कूलों का है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इन पैसों के हवाला कनेक्शन की जांच ईडी और आयकर विभाग कर रहा है। वहीं यूपी से इसका कनेक्शन भी सामने आ रहा है। पूर्व हवलदार कपूर मसीह प्रतापपुरा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को अचानक फादर के घर से शोर-शराबा सुनकर वह बाहर आए, तो देखा सादे कपड़े में कुछ युवक थे, जिनके हाथों में पिस्तौल थी। उनका दावा है कि जब वह फादर के कमरे में जाने लगे तो युवकों ने उनसे फोन छीन लिया और कहा कि चुपचाप एक जगह बैठ जाओ। बाद में फादर और उनके गेस्ट को गाड़ियों को बैठाकर ले गए। पास ही रहने वाले इलियास मसीह का कहना है कि उनके घर के बाहर ही एक कार खड़ी थी, जिसमें पुलिस बैठी हुई थी।
विज्ञापन


किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं था एंथनी का
ग्रामीण बताते हैं कि इलाके में किसी को अंदर आने की परमिशन नहीं दी जाती थी। लोग अगर जाते थे तो सिर्फ चर्च या अनाथालय या मंदबुद्धि बच्चों तक। फादर एंथनी के कमरे की तरफ जाने की आज्ञा किसी को नहीं थी। सिर्फ कैथोलिक से जुड़े लोग ही वहां आते जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में नन से रेप के आरोपी हैं फ्रैंको मुल्लकल

जालंधर के बिशप हाउस का सबसे संगीन मामला फ्रैंको मुल्लकल के खिलाफ है। केरल के कोट्टयम में स्थित मशहूर मालंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च की एक नन ने फ्रैंको मुल्लकल पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। इस कारण फ्रैंको को बिशप पद से हटा दिया गया और जेल भेजा गया।

वहीं खन्ना में साढ़े नौ करोड़ की नगदी के साथ पकड़ा गया फादर एंथनी फ्रैंको का राइट हैंड माना जाता है। केरल की नन ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी बिशप ने केरल में पोस्टिंग के दौरान 2014 से 2016 के बीच अपने गेस्ट हाउस में उसका यौन शोषण किया। नन का आरोप है कि बिशप ने 13 बार उसके साथ रेप किया।

दूसरा विवाद नन रेप केस में एक अहम गवाह कुरियाकोस की जालंधर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने को लेकर खड़ा हुआ। कुरियाकोस को लगातार धमकियां मिल रही थीं और उनकी कार पर हमला भी हुआ था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह आत्महत्या है या मर्डर।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए फाइल बंद कर दी गई है। 17 अक्तूबर 2018 को फ्रैंको जमानत लेकर जालंधर पहुंचे और 21 अक्तूबर को गवाह की मौत हो गई। मामले में जांच की मांग भी उठी, लेकिन गहराई से जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed