फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine accused of Pak drone case appear in NIA court

पाक ड्रोन मामलाः नौ आरोपी एनआईए अदालत में पेश, पांच न्यायिक हिरासत में, चार को NIA कस्टडी

Sat, 12 Oct 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nine accused of Pak drone case appear in NIA court
एनआईए कोर्ट में आरोपियों को पेश करने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आए हथियारों के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अपनी जांच तेज कर दी है। यह पहला मौका था, जब एनआईए केस के सभी आरोपियों को एक साथ अदालत लेकर पहुंची थी। इस दौरान अदालत ने पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि चार आरोपियों को 16 अक्तूबर तक एनआईए कस्टडी दी है। 

विज्ञापन


वहीं अब एनआईए आरोपियों से पूछताछ करके इस सारे मामले के राज खुलवाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में एनआईए ने मान सिंह, बलवंत सिंह, सुखदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, सहजप्रीत सिंह, बलबीर सिंह, हरभजन सिंह, रोमनदीप सिंह और गुरदेव सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन


इस दौरान एनआईए ने कहा कि वह आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है कि उनके निशाने पर और कौन लोग थे। साथ ही वह इस मिशन को कैसे पूरा करने वाले थे। इसके अलावा आरोपियों के घरों की तलाशी और अन्य काम करने हैं। एनआईए ने आरोपियों का छह दिन का रिमांड मांगा। इसके बाद अदालत ने मान सिंह, शुभदीप सिंह, बलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह को 16 अक्तूबर तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के वकील की दलील- मान और गुरदेव 2017 से जेल में, हथियार मंगवाने वालों में कैसे हो सकते हैं शामिल

बचाव पक्ष के वकील जसपाल सिंह मझपुर ने मान सिंह व गुरदेव सिंह को लेकर एनआईए की तरफ से दिए गए सारे तर्कों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मान सिंह व गुरदेव मई 2017 से सेंट्रल जेल अमृतसर में आर्म्स एवं अनलॉफुल एक्टिविटी एक्ट के तहत बंद है। ऐसे में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाने वाले मामले में कैसे शामिल हो सकते हैं। 

वहीं, मझपुर में गुरदेव सिंह की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। गुरदीप सिंह को केस में झूठा फंसाया गया है। वह जर्मन में रहने वाले गुरमीत सिंह का भाई और खालिस्तान समर्थक मूवमेंट का सदस्य है। उसे पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने काबू किया था। 

वहीं बलवंत सिंह उर्फ निहंग, आकाशदीप सिंह, हरभजन सिंह एवं बलबीर सिंह सभी को चोहला साहिब तरनरतारन एरिया से काबू किया था। वहीं, पंजाब पुलिस ने दावा किया था खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के माध्यम से पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियार आए थे। आरोपियों से काफी मात्रा में हथियार, पांच सेटेलाइट फोन, दो मोबाइल, दो वायरलेस सेट और नकली दस लाख रुपये की करंसी भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed