फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nikhil Sharma's all-rounder performance won the YJR Cricket Academy

निखिल शर्मा के आलराउंडर प्रदर्शन से वाईजेआर क्रिकेट अकादमी जीता

Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nikhil Sharma's all-rounder performance won the YJR Cricket Academy
चंडीगढ़। निखिल शर्मा के आलराउंडर प्रदर्शन के चलते वाईजेआर क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम ने दशमेश क्रिकेट अकादमी जीरकपुर की टीम को 47 रन से हरा दिया। पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला आईवीसीए क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट मैदान पर खेला गया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए वाईजेआर क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने 230 रन बनाए। टीम से निखिल शर्मा ने सबसे अधिक 68 रन की पारी खेली। राघव ने 63 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्ष ने 40 रन देकर 4 विकेट, मोहम्मद शहीफ ने 19 रन देकर 2 विकेट, गुरिंदर सिंह ने 41 रन देकर 2 विकेट, आकाश ने 36 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दशमेश क्रिकेट अकादमी जीरकपुर की पूरी टीम 37.5 ओवर में कुल 183 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से आयुष चमोला सबसे अधिक 64 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मोहम्मद शरीफ ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में निखिल, अंश, शुक्रांत शर्मा और गयान ने क्रमश: दो-दो विकेट चटकाए। निखिल शर्मा को 68 रन और दो विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed