{"_id":"5caf3e8ebdec2213e3055d3f","slug":"nihang-singh-found-hanged-on-a-tree-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः प्लॉट में पेड़ से लटका मिला निहंग सिंह का शव, मौत की वजह साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरः प्लॉट में पेड़ से लटका मिला निहंग सिंह का शव, मौत की वजह साफ नहीं
Thu, 11 Apr 2019 07:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में थाना रामामंडी क्षेत्र के तहत पड़ते दकोहा में एक निहंग का शव पेड़ से लटकता मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि निहंग की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया। एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में एक व्यक्ति का शव एक खाली प्लॉट में पेड़ से लटक रहा है। रामामंडी इलाके की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर में किसी तरह की चोट का निशान नहीं था। उसके पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक के पास से कोई आईडी प्रूफ न मिलने के कारण अभी उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस निहंग सिंह की शिनाख्त के लिए डेरों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन