फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nihang attacked e-rickshaw driver with saber in Chandigarh

चंडीगढ़ में निहंग ने कृपाण से किया हमला: बीड़ी पी रहा था ई-रिक्शा चालक, फिर बीच चौराहे पर लहराई तलवार

Fri, 26 Jul 2024 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Jul 2024 07:07 PM IST
सार

सेक्टर-12 स्थित पीजीआई के बाहर बीड़ी पी रहे ई-रिक्शा चालक पर एक निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया। घायल ई-रिक्शा चालक सन्नी खुड्डा लाहौरा का रहने वाला है।

विज्ञापन
Nihang attacked e-rickshaw driver with saber in Chandigarh
मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में एक निहंग ने ई-रिक्शा चालक पर कृपाण से हमला कर दिया। हमले में ई-रिक्शा चालक सन्नी घायल हो गया। निहंग ने कृपाण से उसके सिर पर वार किया, जिससे सन्नी के सिर पर गहरी चोट लगी है। घटना के बाद आरोपी निहंग भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सेक्टर-12 स्थित पीजीआई के बाहर बीड़ी पी रहे ई-रिक्शा चालक पर एक निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया। घायल ई-रिक्शा चालक सन्नी खुड्डा लाहौरा का रहने वाला है। पीड़ित सन्नी शुक्रवार दोपहर पीजीआई के बाहर लंगर खाने आया था। लंगर खाने के बाद वह साइड में जाकर बीड़ी पीने लगा। तभी उसके पास एक निहंग आ पहुंचा और उसने सन्नी पर कृपाण से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी निहंग पंजाब के आनंदपुर साहिब से जत्थे के साथ आया था। हालांकि जत्था वहां से निकल गया था, लेकिन निहंग पीजीआई के बाहर लगे लंगर में सेवा करने लग गया। जब ई-रिक्शा चालक सन्नी लंगर खाने के बाद बीड़ी पीने लगा तो निहंग ने उसे बीड़ी पीने से मना कर दिया। सन्नी ने अभी बीड़ी जलाई भी नहीं थी। निहंग ने पहले ई-रिक्शा चालक को उसे डराने के लिए दो बार कृपाण से वार करने की कोशिश की, लेकिन तीसरी बार में निहंग ने कृपाण से उसके सिर पर वार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निहंग ने लहराई तलवार
घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। तभी निहंग पीजीआई के बीच चौराहे पर खड़े होकर तलवार लहराने लगा। लोगों ने एकजुट होकर निहंग को पकड़ा और पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निहंग को गिरफ्तार किया। वहीं घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed