फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nihang attack a passenger in Paschim Express

Chandigarh News: पश्चिम एक्सप्रेस में सवार यात्री पर निहंग ने तलवार से किया हमला

Wed, 11 Sep 2024 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Nihang attack a passenger in Paschim Express
जीआरपी ने यात्री को फगवाड़ा स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर पहुंचाया अस्पताल, आरोपी फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। पश्चिम एक्सप्रेस (12925) में सवार एक यात्री पर निहंग ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे फगवाड़ा स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को लुधियाना रेफर कर दिया। पीड़ित यात्री की पहचान मुकंदी राठौर के रूप में हुई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निहंग ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।
पीड़ित यात्री मुकंदी राठौर ने बताया कि वह परिवार सहित मध्य प्रदेश से जालंधर जा रहे थे। वह सभी जनरल डिब्बे में बैठे थे। उसी डिब्बे में एक निहंग भी बैठा था। लुधियाना स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद निहंग के साथ कहासुनी हो गई। मुकंदी ने बताया कि वह गुटखा खा रहा था। इस वजह से निहंग नाराज हो गया और उसे बुरा भला कहने लगा। एतराज जताने पर निहंग ने अपनी तलवार निकाल ली और उसपर तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


निहंग को चलती ट्रेन में तलवार चलाते देख यात्रियों में भय का माहौल बन गया। हमले में मुकंदी के कंधे पर चोंट आई, जिसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने फगवाड़ा स्टेशन के पास चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। फगवाड़ा स्टेशन पर ट्रेन में पहुंची जीआरपी ने मुकंदी को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी की तरफ से मामले की जांच और आरोपी की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें प्राथमिक जांच से मामला संदिग्ध लगता है। पीड़ित यात्री ने अभी तक बयान नहीं दिए हैं। उसके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

जतिंदर सिंह, एसएचओ, जीआरपी, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed