फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nightclub and Hotel will be open till 1 am in chandigarh

अब चंडीगढ़ में पार्टी ऑल नाईट...क्योकि अब 1 बजे तक खुले रहेंगे डिस्कोथेक

Sat, 30 Dec 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Nightclub and Hotel will be open till 1 am in chandigarh
discotheque - फोटो : File Photo
नए साल पर डिस्कोथेक और होटल रात एक बजे तक खुले रहेंगे। एक्साइज पालिसी में भी रात एक बजे तक डिस्कोथेक व होटल खुले रहने का प्रावधान है। मगर पिछले दो दिन से कंप्यूजन थी कि इस बार रात 12 बजे तक होटल व पब बंद करने होंगे। इससे बिजनेसमैन काफी परेशान थे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि नोटबंदी और फिर शराबबंदी से उनके बिजनेस को काफी बड़ा झटका लगा है। यदि नए वर्ष में भी सख्त नियम लागू होंगे तो उनका व्यापार कैसे बढ़ेगा। इस बारे में जब बिजनेसमैन व डिस्कोथेक संचालक ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की तो सारी कंफ्यूजन दूर हो गई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि होटल व डिस्कोथैक में म्यूजिक रात 12 बजे तक बजा सकेंगे और खाना-पीना रात एक बजे तक कर सकते हैं। कंफ्यूजन के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा पुलिस ने नए वर्ष की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम भी किए हैं। पूरी रात चंडीगढ़ पुलिस सड़कों पर रहेंगी। हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध

Nightclub and Hotel will be open till 1 am in chandigarh
आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध
इस साल नए वर्ष के आगमन पर पटाखे नहीं फोड़ सकेंगे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। आतिशबाजी करने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। दीपावली पर भी यही नियम लागू था और पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ परचे दर्ज किए थे। यह पहली बार होगा कि नए साल में आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे।

रेस्तरां-क्लबों में आठ जनवरी तक शराब सर्व करने पर पाबंदी
पुलिस उपायुक्त पचंकूला की ओर से धारा-144 के तहत आदेश जारी किए हैं। इसके तहत नए वर्ष के मौके पर जान-माल की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज सभी रेस्तरां, ढाबा, डिस्कोथेक, क्लबों में 29 दिसंबर से आठ जनवरी, 2018 एक बजे तक शराब की बिक्री, सर्व करने पर पूर्ण पाबंदी होगी।

डीसीपी की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक पंचकूला के सभी रेस्तरां, ढाबा, डिस्कोथेक, क्लबों पर शराब बेचने या इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी होगी। जारी आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed