फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nigerian gang in Delhi supplies ice-cocaine

Chandigarh News: दिल्ली का नाइजीरियन गिरोह कर रहा आईस–कोकीन की सप्लाई

Wed, 26 Nov 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nigerian gang in Delhi supplies ice-cocaine
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में आईस और कोकीन की सप्लाई दिल्ली का नाइजीरियन गिरोह कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान से ड्रोन और पाइप के जरिये पंजाब के बॉर्डर इलाकों से हेरोइन चंडीगढ़ तक पहुंच रही है। यह खुलासा क्राइम ब्रांच की जांच में हुआ है। क्राइम ब्रांच ने पिछले 11 महीनों में 2 किलो हेरोइन, 1.326 किलो कोकीन, 88 ग्राम आईस और 33 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। हाल ही में साढ़े 8 करोड़ की ड्रग्स बरामदगी और 12 गिरफ्तारियों ने नेटवर्क की जड़ें और गहरी उजागर की हैं। दिल्ली के नाइजीरियन सप्लायरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

भारत पहुंचते-पहुंचते 10 गुना महंगी हो जाती है हेरोइन
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के मुताबिक अफगानिस्तान में एक लाख रुपये किलो मिलने वाली हेरोइन पाकिस्तान में 4 लाख रुपये और भारत पहुंचकर 10 लाख रुपये किलो बिकती है। इसके बाद भारत में अलग-अलग हिस्सों में इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये किलो तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

एक साल में 81 केस सुलझाए, 167 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने 2025 में (10 महीने 24 दिन तक) 81 केस सुलझाने के साथ 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 20 पिस्टल, 2 किलो हेरोइन, 1.326 किलो कोकीन, 33 लाख रुपये ड्रग मनी, आरडीएक्स बरामद किया है। वहीं, छह हत्याओं सहित लूट, स्नैचिंग, वाहन चोरी के कई गैंग पकड़े है। इनसे 40 से अधिक वाहन बरामद किए हैं। 2024 में सेक्टर-26 बम ब्लास्ट के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नाइजीरियन सहित पांच तस्कर दबोचे
क्राइम ब्रांच ने बीते दिनों ट्राइसिटी में सक्रिय गिरोह पर शिकंजा कसते हुए तीन नाइजीरियन समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। 50.88 ग्राम हेरोइन, 67 ग्राम आईस, 70 ग्राम कोकीन बीएमडब्ल्यू और होंडा अकॉर्ड कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार कई नाइजीरियन सप्लायर अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed