फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA Special Court declared Jaswinder Singh alias Multani a Proclaimed Offender

बुड़ैल जेल IED मामला: जसविंदर सिंह मुल्तानी PO घोषित, 10 लाख का है इनाम, जर्मनी में छिपा है खालिस्तान समर्थक

Thu, 01 Jun 2023 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 08:32 PM IST
सार

मुल्तानी चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल के बाहर आईईडी लगाने का मास्टरमाइंड है। पिछले साल 22 अप्रैल को जेल के बाहर एक काले बैग में डेटोनेटर के साथ टिफिन बम मिला था।

विज्ञापन
NIA Special Court declared Jaswinder Singh alias Multani a Proclaimed Offender
बुड़ैल जेल बम मामला। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

चंडीगढ़ स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित गैरकानूनी एसोसिएशन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सदस्य जसविंदर सिंह उर्फ मुल्तानी को अप्रैल 2022 के मॉडल जेल टिफिन बम मामले में घोषित अपराधी (PO) घोषित किया है।

विज्ञापन


मुल्तानी फिलहाल जर्मनी में है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट है। एनआईए कोर्ट ने इस साल पांच जनवरी को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 
विज्ञापन


उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। मुल्तानी चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल के बाहर आईईडी लगाने का मास्टरमाइंड है। पिछले साल 22 अप्रैल को जेल के बाहर एक काले बैग में डेटोनेटर के साथ टिफिन बम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
मामला 23 अप्रैल 2022 का है। चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशंस सेल की एक टीम को जेल की दीवार के पास धुआं दिखा। इसके बाद पुलिस ने पाया कि जेल की दीवार के पास एक बैग रखा है। पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने जांच की। दौरान बैग के भीतर बॉक्स में डेटोनेटर और कुछ जले तार मिले थे।

बम को अगले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम ने निष्क्रिय किया था। डेटोनेटर एक पाकिस्तानी अखबार में लपेटा गया था। बैग में कुछ प्रिंटआउट भी थे। इन पर खालिस्तान एक्शन फोर्स लिखा था। तलाशी के दौरान 28 अप्रैल को एक मोबाइल फोन के साथ एक और डेटोनेटर मिला था। पुलिस ने इलाके के मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया और कई संदिग्ध नंबरों को शॉर्टलिस्ट किया। इनमें से एक बम मिलने के बाद से बंद था। नंबर जसविंदर सिंह मुल्तानी के नाम पर था और इसका इस्तेमाल जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के लिए किया जाता था। 

कौन है जसविंदर सिंह मुल्तानी
वर्ष 1976 में जन्मा जसविंदर सिंह मुल्तानी मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव मुकेरिया का रहने वाला है। जसविंदर का एक भाई और है। कामयाबी और अमीर बनने की चाहत में दोनों भाई जर्मनी जाकर कारोबार करने लगे। वहां उन दोनों की एक बड़ी दुकान है। इसी दौरान जसविंदर सिंह मुल्तानी अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हो गया और आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के साथ जुड़ गया। तभी से जसविंदर सिंह मुल्तानी आतंकी गतिविधियों में भी शामिल रहा। वह सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू का बेहद करीबी माना जाता है। 
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed