फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA files chargesheet against two more accused in Donkey Route case

Chandigarh News: डंकी रूट मामले में एनआईए ने दो और आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Thu, 02 Oct 2025 11:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
NIA files chargesheet against two more accused in Donkey Route case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने डंकी रूट और मानव तस्करी के जरिये युवकों को अमेरिका भेजने के मामले में दो और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोपियों में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला निवासी सन्नी और दिल्ली के पीरागढ़ी निवासी शुभम संधल उर्फ दीप हुंडी शामिल हैं। दोनों को बीती जुलाई में गिरफ्तार किया था जबकि मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी तीन महीने पहले ही दिल्ली के तिलक नगर से पकड़ा जा चुका है। इस मामले में सबसे पहले पंजाब पुलिस ने बीती 18 फरवरी को थाना गोइंदवाल में एफआईआर दर्ज की कार्रवाई शुरू की थी। 13 मार्च को एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी। एनआईए की जांच में सामने आया कि सन्नी डंकर के रूप में सक्रिय था और 2021 से 2023 तक मेक्सिको में रहकर गोल्डी व अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध सीमा पार करवाने और पीड़ितों को बंधक बनाने में शामिल रहा। उसे हवाला और बैंक ट्रांसफर के जरिये पैसे मिलते थे। भारत लौटने के बाद भी वह डंकी रूट से लोगों को भेजने, हवाला लेन-देन और लॉजिस्टिक्स मैनेज करने का काम करता रहा।

वहीं शुभम संधल दिल्ली का हवाला एजेंट था जिसका मुख्य काम तस्करी गिरोह के लिए अवैध पैसों का लेन-देन करना था। वह भारत में क्लाइंट से पैसे लेकर हवाला नेटवर्क के जरिये उन्हें अमेरिका और मेक्सिको तक पहुंचाता था। एनआईए ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है और एजेंसी अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article