{"_id":"66d153b0e63f0099710f07aa","slug":"nia-conducts-searches-in-punjab-in-vhp-leader-vikas-prabhakar-murder-case-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikas Bagga Murder: विहिप नेता की हत्या मामले में NIA की पंजाब में छापेमारी, कई जगह दी गई दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Bagga Murder: विहिप नेता की हत्या मामले में NIA की पंजाब में छापेमारी, कई जगह दी गई दबिश
Fri, 30 Aug 2024 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:38 AM IST
सार
13 अप्रैल को नंगल में विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या की जांच के सिलसिले में पंजाब में छापेमारी की।
विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की 13 अप्रैल को पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल में उनकी हलवाई की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह विश्व हिंदू परिषद के नंगल अध्यक्ष थे। एनआईए ने 9 मई को राज्य पुलिस से मामले को अपने हाथ में ले लिया।एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में तलाशी ली जा रही है।
हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने वाले धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल (22) को हाल ही में एनआईए ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ अभियान में पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच से पता चला है कि उसने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार और गोला-बारूद खरीदा था और विदेश में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू के निर्देश पर शूटरों को इनकी आपूर्ति की थी।