{"_id":"bfe91d3ca6c7afce4c6c24f4589820a2","slug":"news-regarding-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 May 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स भरने संबंधी लोगों को आ रही मुश्किलों को दूर करने और इसे भरने की विधि को सरल करने संबंधी पंजाब सरकार पुन: विचार करेगी।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आम लोगों को आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए प्रॉपर्टी टैक्स की विधि को सरल और जनपक्षीय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में विभाग शीघ्र विचार करके अंतिम फैसला लेगा। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि राज्य में प्रॉपर्टी टैक्स रिबेट लेकर जमा करवाने और हाउस टैक्स की बकाया राशि बिना ब्याज भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विज्ञापन