फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   News of relief for cricketer Harmanpreet and athlete Mandeep from punjab government

हरमनप्रीत और मनदीप कौर के लिए राहत भरी खबर, अब इस शर्त पर बनी रह सकती हैं डीएसपी

Tue, 17 Jul 2018 10:08 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jul 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
News of relief for cricketer Harmanpreet and athlete Mandeep from punjab government
फाइल फोटो

पंजाब सरकार ने नरम रुख अपनाते हुए फर्जी डिग्री विवाद में फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को डीएसपी बनाए रखने का मन बना लिया है। इसके साथ ही, ग्रेजुएशन न होने के चलते डीएसपी पद से हटा दी गईं गोल्डन गर्ल मनदीप कौर की भी फिर से पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर बहाली लगभग तय हो गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों को ऑनरेरी डीएसपी बनाए रखते हुए तीन साल में डिग्री की पढ़ाई पूरी करने का मौका दिया जा सकता है। डिग्री हासिल करने के बाद दोनों खिलाड़ी नियमित तौर पर डीएसपी पद पर वेतन सहित सभी सुविधाओं की हकदार हो जाएंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों के बारे में फैसला राज्य कैबिनेट की 18 जुलाई को होने वाली बैठक में लिया जाना था लेकिन सोमवार को यह बैठक अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। राज्य सरकार कैबिनेट में दोनों के हक में फैसला लेने का मन बना चुकी है, फिर भी इस मसले पर कानूनी राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आशंका जताई गई है कि पंजाब पुलिस में नियुक्ति की ऐसी परंपरा का सहारा लेकर अन्य लोग भी नियुक्ति या पदोन्नति के दावे न कर दें। इसका मुख्य कारण यह है कि खेल कोटे से पंजाब पुलिस में डीएसपी पद हासिल करने वाले खिलाड़ी के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य शर्त है।

News of relief for cricketer Harmanpreet and athlete Mandeep from punjab government
Harmanpreet Kaur

उल्लेखनीय है कि अर्जुन अवार्ड हरमनप्रीत कौर की बीए की डिग्री का रिकॉर्ड न मिलने के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद से हटाने और उसकी मौजूदा शैक्षिक योग्यता के अनुसार कांस्टेबल का पद देने की पेशकश की थी। लेकिन सरकार की इस पेशकश को हरमनप्रीत कौर के पिता ने ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा था कि इसी डिग्री के सहारे हरमनप्रीत को रेलवे ने नौकरी पर रखा था।

हरमनप्रीत ने पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद पाने के लिए रेलवे की नौकरी छोड़ दी थी। ऐसी ही स्थिति अंतरराष्ट्रीय एथलीट मनदीप कौर की है। मनदीप को पंजाब सरकार ने इसलिए डीएसपी पद से हटा दिया था क्योंकि सरकार का कहना था कि वे ग्रेजुएट नहीं हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र लेते समय ग्रेजुएट न होने की बात स्पष्ट नहीं की थी। तब सरकार का कहना था कि खेल कोटे से डीएसपी पद पर नियुक्ति के लिए खिलाड़ी का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

गोल्डन गर्ल के नाम से प्रसिद्ध एथलीट मनदीप कौर तीन बार एशियन गेम्स के अलावा 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 2016 में अकाली-भाजपा सरकार ने मनदीप समेत नौ खिलाड़ियों को पंजाब में डीएसपी नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed