फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly appointed Punjab Congress state president Navjot Singh Sidhu reached Tarn Taran

तरनतारन: किसानों को चकमा देकर खेमकरण पहुंचे सिद्धू, विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर से की मुलाकात

Thu, 22 Jul 2021 10:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jul 2021 10:22 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले वह लगातार पार्टी नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। इस क्रम में वह गुरुवार को तरनतारन पहुंचे। यहां उन्होंने खेमकरण के विधायक से उनके आवास पर मुलाकात की। 

विज्ञापन
Newly appointed Punjab Congress state president Navjot Singh Sidhu reached Tarn Taran
अमृतसर में नेताओं से मुलाकात करते नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को खेमकरण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। इस दौरान गांव महमूदपुरा में सिद्धू का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं किसानों ने सिद्धू के विरोध में काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन। किसानों की योजना सिद्धू को काले झंडे दिखाने की थी लेकिन सिद्धू किसानों को चकमा देकर विधायक के घर जा पहुंचे।

विज्ञापन


सिद्धू के दौरे को देखते हुए भिखीविंड में भी किसान संघर्ष कमेटी पंजाब और जम्हूरी किसान सभा के नेता चमन लाल दराजके, दलजीत सिंह दयालपुरा, गुरसाहिब सिंह पहूविंड की अगुवाई में धरना दिया। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब चुनाव के लिए छह माह का समय बचा है लेकिन कांग्रेस अभी से बैठक कर रही है, जबकि सात माह से पंजाब का किसान दिल्ली में धरने पर बैठा है। 
विज्ञापन


डीएसपी राजबीर सिंह और थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने किसानों का समझने को प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। किसानों के धरने के कारण पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। प्रदर्शनकारी किसानों को मनाने में पुलिस विफल रही। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू किसानों को चकमा देने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रूट बदलकर (वाया पट्टी) खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर के घर पहुंचे। नवजोत सिंह सिद्धू की गाड़ियों का काफिला विधायक के आवास पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर व उनके बड़े बेटे अनूप सिंह भुल्लर ने सिद्धू का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

ब्लाक स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाना है: सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी को ब्लाक स्तर पर मजबूत बनाना है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समय बहुत कम रह गया है। सभी अभी से पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाए। सिद्धू ने यह बात गुरुवार को रंजीत एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुखविंदर डैनी और पार्टी के जिला प्रधान भगवंत सिंह सच्चर के माल रोड स्थित निवास के दौरे के दौरान कही। 


उन्होंने सिद्धू को पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा भी दिया। इस अवसर पर देहात प्रधान सच्चर को विशेष रूप से शाबाशी देकर ब्लाक स्तर की बैठकों का दौर शुरू करने को कहा। सिद्धू ने कहा कि विरोधी गुट के लोगों की चालों से सचेत रहकर विधानसभा चुनाव 2022 का मिशन पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed