{"_id":"635c09a1fdc5b65f46693c35","slug":"newborn-dies-due-to-negligence-of-doctors-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली में नवजात की मौत: एंबुलेंस चालक ने लगाया ऑक्सीजन, शरीर नीला पड़ा, कुछ देर में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली में नवजात की मौत: एंबुलेंस चालक ने लगाया ऑक्सीजन, शरीर नीला पड़ा, कुछ देर में चली गई जान
Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
सार
अब पीड़ित परिवार लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी व चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
कोसली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की शाम को डॉक्टर की लापरवाही से एक नवजात ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामा करने के बाद परिजन कोसली थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
कोसली के श्याम नगर की रहने वाली 40 वर्षीय सीमा के पहले से छह बेटियां हैं और अब उसे शुक्रवार की शाम बेटा हुआ था लेकिन कुछ मिनटों बाद ही बेटे को मुंह में पानी जाने की शिकायत डॉक्टर ने बताई और उसे रेफर कर दिया लेकिन रेफर करते समय नवजात को ऑक्सीजन लगाई थी। ऑक्सीजन लगाने के बाद नवजात का रंग नीला पड़ गया और वह फूल गया और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रसूता के परिजनों के अनुसार पहले तो डॉक्टर उसे नॉर्मल डिलीवरी का आश्वासन देते रहे थे लेकिन बाद में जब बच्चे की हालत बिगड़ी तो जच्चा और बच्चे को रेफर करने का आदेश जारी कर दिया। रेफर करते समय ऑक्सीजन लगाने में हुई चूक की वजह से बच्चे का रंग नीला और शरीर फूल गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि ऑक्सीजन एंबुलेंस चालक ने लगाई थी और उसका फ्लो ज्यादा होने की वजह से बच्चा फुल कर मर गया। घर में कुछ मिनट के लिए खुशियां आई लेकिन यह खुशियां चंद ही मिनटों में अस्पताल चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही की वजह से मातम में बदल गईं। अब पीड़ित परिवार लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी व चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में हंगामा जारी रहा।