फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Year's morning will be surrounded by dense fog

Chandigarh News: घने कोहरे के आगोश में होगी नए साल की सुबह

Sat, 30 Dec 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
New Year's morning will be surrounded by dense fog
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा समेत ट्राइसिटी में धुंध के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों को अभी इससे राहत नहीं मिलने जा रही है। नए साल की सुबह घने कोहरे के आगोश में होगी। आगामी दो से तीन दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है। दो दिन के लिए कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 30, 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुबह और शाम के समय कोहरा और धुंध छाया रहेगा। शुक्रवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान कड़ाके की सर्दी रहेगी। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरे के बीच सूर्यदेव की लुकाछिपी चलती रही। सुबह पहले सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन अचानक धुंध की चादर फैल गई। शहर की सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई।
विज्ञापन

आगामी सप्ताह दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान
आगामी सप्ताह में ट्राइसिटी के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के संकेत हैं। शनिवार को आठ, रविवार और सोमवार को नौ, मंगलवार को आठ, बुधवार को सात और वीरवार से शुक्रवार को 6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के बीच रखें इन बातों का ध्यान
मौसम विभाग ने कोहरे के बीच यातायात को लेकर अलर्ट किया है। लोग कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी पूर्वक आगे बढ़ें। ड्राइविंग के दौरान फॉग लैंप का इस्तेमाल करें। अपनी यात्रा को लेकर रेलवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के संपर्क में रहें। वहीं, पावर सेक्टर में मरम्मत टीम को तैयार रहने की सलाह दी गई है। ठंड से बचने के लिए अनावश्यक यात्रा को टालें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed