{"_id":"403a4f10bc786d387d78b1bfffb08658","slug":"new-year-celebration-program-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर जश्न के लिए जानिए कहां, क्या है खास आपके लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर जश्न के लिए जानिए कहां, क्या है खास आपके लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Dec 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2015 समाप्त होने में अब केवल चंद घंटे शेष बचे हैं। एक ओर जहां नए साल के स्वागत के लिए सिटी ब्यूटीफुल तैयार है, वहीं दूसरी ओर हर कोई न्यू ईयर सेलिब्रेट कैसे और कहां करें, इसकी प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन
यूथ हो या बच्चे, हर वर्ग के लोग इसे अपने अंदाज में मनाने को तैयार हैं। यूथ वर्ग जहां डिस्कोथेक, क्लब या लाउंज में थर्टी फर्स्ट मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं न्यू मैरिड कपल या उम्रदराज लोग इसे होटल या रेस्त्रां में लाइट म्यूजिक और कैंडल लाइट डिनर के साथ मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सिटी में कुछ डिस्कोथेक में बैली डांसर परफॉर्म करेंगी तो कहीं ब्राजीलियन गर्ल्स का सांबा डांस होगा।
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में तैयारी
- किट्टी सू (डीटी मॉल आईटी पार्क के पास)
एंट्री फीस - 10,000 रुपये कपल और 8000 रुपये स्टैग (केवल कपल के साथ)
यह होगा खास - बॉलीवुड डीजे तेजस करेंगे परफॉर्म
(अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स)
- 10 डाउनिंग स्ट्रीट (इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2)
एंट्री फीस - 5500 रुपये कपल और स्टैग 3000 रुपये (केवल कपल के साथ)
यह होगा खास - लाइव बैंड, डीजे परफॉर्मेंस, फायर वर्क्स, किड्स इंटरटेंमेंट, गेम्स और प्राइज जीतने का मौका
(अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स)
- हाइपनोटिक (जीरकपुर)
एंट्री फीस- 6500 रुपये कपल और 5500 रुपये स्टैग
यह होगा खास - ब्राजीलियन गर्ल्स की डांस परफॉर्मेंस, फायर वर्क्स
(अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स)
- बज्ज (सेक्टर-17)
एंट्री फीस- 5500 रुपये कपल, 2000 रुपये सिंगल गर्ल्स (अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स)
यह होगा खास - डीजे रोहित और चीयर गर्ल्स की लाइव परफॉर्मेंस
- पेड्लर्स (सेक्टर-35 और एलांते मॉल)
एंट्री फीस - 3500 कपल
यह होगा खास - मुंबई बेस हिमांशु मदिरा बैंड की सूफी नाइट (सेक्टर-35)
दिल्ली बेस अथर्वा बैंड की सूफी नाइट (एलांते मॉल)
होपिंस क्लब एंड बार
एंट्री फीस - 5000 रुपये कपल, स्टैग 3000 (केवल कपल के साथ)
यह होगा खास - डीजे पीयूष करेंगे परफॉर्म
(अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स)
- सतवा (सेक्टर-8)
एंट्री फीस - 12000 रुपये कपल (अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स)
यह होगा खास - गुरनजर लाइव बैंड की परफॉर्मेंस
- स्कोर (सेक्टर-8)
एंट्री फीस - 4 हजार नार्मल, 6 हजार वीआईपी और 8 हजार रुपये वीवीआईपी एंट्री
यह होगा खास - रशियन डांसर की बैली डांस परफॉर्मेंस, डीजे एजे और कंवल करेंगे परफॉर्म, बॉन फायर, ओपन बफे, रात 12 बजे फायर वर्क्स
(अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स)
होटलों में भी खास तैयारी
सिटी के सभी होटल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं। सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में डीजे सिम और द सोल बैंड की लाइव परफॉर्मेंस होगी। इसके अलावा डिनर और लंच के लिए रेस्त्रां में खास पेशकश। वहीं होटल ताज में इंडोर और आउटडोर पार्टी का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
इसमें जहां डीजे तमन्ना परफॉर्म करेंगी, वहीं चार इंटरनेशनल डांस जिनमें रशियन, बैले डांस आदि परफॉर्मेंस शामिल होगी। इसके अलावा शहर के अन्य होटलों शिवालिक, माउंट व्यू, पार्क प्लाजा आदि में भी थर्टी फर्स्ट के लिए स्पेशल अरेजमेंट किए गए हैं।