फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new transfer policy launch for health and sports department soon

स्वास्थ्य और खेल विभाग में लागू होगी नई ट्रांसफर पॉलिसी

Fri, 12 Feb 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
new transfer policy launch for health and sports department soon

हरियाणा में स्वास्थ्य और खेल विभाग अपने कर्मचारियों के तबादलों की व्यवस्था को हाईटेक करने जा रहे हैं। दोनों विभागों के मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों के तबादलों को पारदर्शी बनाने और इसके लिए मंत्रियों, विधायकों व अफसरों की खुशामद से कर्मचारियों को रोकने के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शिक्षा विभाग ने भी तबादलों को लेकर अपना साफ्टवेयर तैयार कर लिया है। जल्दी ही विभाग की नई ट्रांसफर नीति भी आने वाली है। स्वास्थ्य विभाग और खेल विभाग दोनों में ट्रांसफर साफ्टवेयर तैयार करने के लिए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का डाटा फीड किया जाएगा।
विज्ञापन


अनिल विज के निर्देश पर दोनों विभागों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। साफ्टवेयर से लैस कंप्यूटर तय समयावधि पर कर्मचारियों के तबादला आदेश खुद ब खुद जारी करेगा। साफ्टवेयर के लिए सभी कर्मचारियों से उनकी पसंद के ऐसे तीन स्थानों की सूची ली जाएगी, जहां वह तबादला चाहते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची को कर्मचारी की जानकारी के साथ ही कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। कर्मचारी के ट्रांसफर के समय कंप्यूटर स्वयं ही तीन स्थानों में से एक स्थान का निर्धारण कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed