{"_id":"58f8ab344f1c1b42558b4588","slug":"new-terror-link-with-khalistan-zindabad-force-in-punjab-jails","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पंजाब में आतंक फैलाने की बड़ी साजिश, जेलों में बंद कई गैंगस्टर से निकला कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंक फैलाने की बड़ी साजिश, जेलों में बंद कई गैंगस्टर से निकला कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
आतंक फैलाने की बड़ी साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आतंक फैलाने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद राज्य की जेलों में बंद गैंगस्टारों को दी जाने वाली सुविधाएं सीधे सवालों के घेरे में हैं। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेएफ) पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों के माध्यम से भर्ती अभियान चला रहा है।
पंजाब में मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को जर्मन में रहते हुए शमिंदर सिंह उर्फ शैरी संपर्क में है। पंजाब की जेलों में नेटवर्क बढ़ाने के लिए विदेशों से पैसा भी आ रहा है और उन पैसों से पंजाब में अलगाववाद की लहर तेज करने के लिए युवाओं को लालच देकर मिलाया भी जा रहा है।
काउंटर इंटेलीजेंस की हिरासत में यह सनसनीखेज खुलासा शमिंदर शैरी की मां जसविंदर कौर ने किया है। विदेशों में आतंकी विचारधारा वाले गुटों से पंजाब के गैंगस्टरों के कनेक्शन सोशल मीडिया के माध्यम स्थापित हो रहे हैं। जेलों में बंद गैंगस्टर सोशल मीडिया के जरिये विदेशों में बैठी भारत विरोधी ताकतों से फर्जी आईडी अकाउंट पर संपर्क में हैं।

जेल में बंद गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट
जेलों से चल रहा आतंक का नेटवर्क
- फोटो : file photo
काउंटर इंटेलीजेंस जेल में बंद गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पर बनाए फर्जी अकाउंट को भी चेक कर रही है। यहां तक की गैंगस्टरों के पोस्ट पर कमेंट करने वालों की लिस्टें तैयार करने में जुटी है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी कुलजीत सिंह कहते हैं कि पंजाब में अलगाववाद लहर को पुनर्जीवित करने के लिए जर्मन से शमिंदर शैरी अपनी मां जसविंदर कौर व अन्यों के माध्यम से ऐसे लोगों को अपने संगठन में मिला रहा था जो बेरोजगार हैं या फिर जल्द अमीर बनने का ख्वाब देखते हैं।
ऐसे लोगों को विदेश में पनाह दिलाने से लेकर मोटी रकम का लालच दिया जाता रहा है। शमिंदर सिंह शैरी गुरदासपुर जेल में रहा है। जेल में रहते हुए उसके संपर्क कई गैंगस्टरों से बने। जांच की जा रही है कि शैरी गुरदासपुर जेल से कब बाहर आया और जर्मन किस रास्ते से पहुंचा।
उसके संपर्क में रहने वाले हरेक चेहरे से पूछताछ की जाएगी। आतंकी घटना के मामले में पहली गिरफ्तारी मेजर सिंह की हुई थी। मेजर सिंह गुरदासपुर जेल में है। वहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया जाएगा।