फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New teeth can also become crooked after broken teeth, medical consultant, coronavirus, lockdown

टेढ़े दांतों के टूटने के बाद नए दांत भी टेढ़े आ सकते हैं, पढ़ें लोगों के सवाल और डॉक्टरों के जवाब

Sat, 18 Apr 2020 01:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
New teeth can also become crooked after broken teeth, medical consultant, coronavirus, lockdown
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानियां दूर करने के लिए शुरू हुई अमर उजाला हेल्पलाइन में शुक्रवार को सवालों के जवाब दिए कॉस्मो हॉस्पिटल के पीडोडॉटिस्ट डॉ. सुमीत राजपाल ने।
विज्ञापन


सवाल: मेरी उम्र 42 साल है। मेरे निचले जबड़े की दाईं तरफ अंतिम दाढ़ की फीलिंग लॉकडाउन में अपने आप निकल गई है। अब कुछ भी खाते समय खाना कैविटी में चला जाता है। फिर ब्रश करना पड़ता है, क्या करना होगा।
विज्ञापन

- विनय, सेक्टर 41 डी चंडीगढ़
जवाब: आपको फीलिंग ही करवानी पड़ेगी। लेकिन यह अभी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में उस जगह को साफ रखना होगा। ब्रश करते रहें और दिन में तीन से चार बार गर्म पानी से कुल्ला करते रहें ताकि इंफेक्शन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: मेरे दांत में पीलापन बहुत है। कई बार ब्रश करने पर खून भी आ जाता है।
- रानी, पंचकूला
जवाब: यह पायरिया की शुरुआत है। लॉकडाउन खुलने के बाद डाक्टर की सलाह लें। दांतों की सफाई करवानी पड़ेगी, तब तक के लिए आप मेडिकेटेड टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सवाल: मेरी उम्र 65 साल है। पांच साल पहले मैंने नकली दांत लगवाए थे। अब वह ढीले हो गए हैं। इसके लिए मुझे क्या करना होगा।
- जगजीत शर्मा, रामगढ़ पंचकूला
जवाब: आपने यह नहीं बताया कि डेंचर लगवाया है या दांत फिक्स करवाए हैं। यदि दांत फिक्स करवाए हैं तो सीमेंट का ढीला पड़ जाना एक कारण हो सकता है। डाक्टर के पास जाकर सीमेंट दोबारा से करवानी पड़ेगी। यदि डेंचर है तो हड्डी में बदलाव आ रहा है। इसकी वजह से ढीला पड़ रहा होगा। इसमें नया डेंचर या पुराने डेंचर की री-लाइनिंग करवानी पड़ेगी।

सवाल: मेरा बेटा तीन साल का होने वाला है। उसके दांतों में हल्का कालापन है। इसका क्या कारण हो सकता है।
- सुनीता, सेक्टर 36
जवाब: इसके बहुत ही सामान्य कारण होते हैं। कई बार बच्चों को आयरन सप्लीमेंट दिया जाता है। इसकी वजह से दांतों में कालापन आ जाता है। दांतों में कीड़ा लगना भी एक कारण हो सकता है। इसके अलावा अन्य बहुत से छोटे कारण होते हैं। इसके लिए आपको छोटे बच्चों के दांतों के स्पेशलिस्ट (पीडोडॉटिस्ट) से मिलना पड़ेगा। यदि आयरन की वजह से हो रहा होगा तो फिजीशियन दवा बदल देते हैं।

सवाल: डाक्टर, मेरा बेटा चार साल का है। उसके आगे के कुछ दांत टेढ़े हैं। क्या इनके टूटने के बाद नए दांत सही आएंगे। मुझे क्या डाक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
- गुरमीत कौर, खरड़
जवाब: टेढ़े दांतों के टूटने के बाद नए दांत भी टेढ़े निकलते हैं। ऐसा अक्सर देखा गया है। इसलिए आपको भी डाक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इसका इलाज अभी करवाना होगा, तभी फायदा होगा।

सवाल: मेरी उम्र 44 साल है। मेरे दांतों से अक्सर ब्लीडिंग होती रहती है।
- सुखविंदर कौर, डेराबस्सी
जवाब: आपको भी पायरिया की शिकायत है। लॉकडाउन खुलते ही आप डेंटिस्ट को दिखाएं।

आज के हमारे एक्सपर्ट
आज हमारी विशेषज्ञ डॉ. विजया गुप्ता हैं। उनका सेक्टर 32 में मिदास नाम से क्लीनिक है। आप डॉ. विजया से महिलाओं से संबंधित बीमारियों व प्रेग्नेंसी के सवाल पूछ सकते हैं। आप अपने सवाल शाम चार बजे तक 8054009839 पर व्हाट्सऐप पर भेज सकते हैं। अपना नाम, उम्र, जगह के बारे में लिखना न भूलें। अधूरे सवालों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed