फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new strategy of aam aadmi party in punjab

तो ये है पंजाब में ‘आप’ का फुलप्रूफ प्लान

Mon, 09 Jun 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Jun 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
new strategy of aam aadmi party in punjab

आम आदमी पार्टी बारह जून से पंजाब के संगठन पर मंथन शुरू करेगी। फिलहाल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में दूसरे मुद्दों पर विचार-विमर्श चल रहा है। इसके बाद पार्टी के दो शीर्ष नेता पंजाब का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को ही डॉ. धर्मवीर गांधी को संसदीय दल का नेता घोषित कर दिया है। अब सभी की नजरें सूबा कन्वीनर के अहम पद पर लगी हैं। जो पार्टी का संभावित सीएम कैंडिडेट भी हो सकता है।

विज्ञापन

फूलका के नाम पर विरोध

new strategy of aam aadmi party in punjab

लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में अंदरूनी उठा-पटक जारी है। सबसे पहले लुधियाना से उम्मीदवार एचएस फूलका के कुछ समर्थकों ने मीटिंग कर उन्हें सूबा कंवीनर घोषित कर दिया। जिसका बड़े पैमाने पर विरोध हुआ।

राज्य भर के पार्टी वर्करों ने देश भगत यादगार हॉल, जालंधर में मीटिंग कर इसकी मुखालफत की। बाद में साफ किया गया कि फूलका को कंवीनर बनाने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। उधर, संगरूर से सांसद भगवंत मान के समर्थकों ने उनका अलग फेसबुक पेज तैयार कर उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर दिया है। पार्टी के चार सांसद हैं।

मनीष सिसोदिया आएंगे 14 से

new strategy of aam aadmi party in punjab

सूत्रों के मुताबिक उनमें से सिर्फ एक फूलका गुट के साथ हैं, बाकी तीनों विरोध में। उधर, जिन लोगों ने पर्दे के पीछे रह कर चुनाव लड़ाया, वे भी सूबा कंवीनर पद के लिए अपना दावा पेश कर रहे हैं।

हाईकमान को पंजाब की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई। पंजाब में नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने के लिए दो नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

मनीष सिसोदिया और जरनैल सिंह बारह से चौदह जून तक पंजाब का दौरा करेंगे। वह तमाम हलकों में जाकर फीडबैक लेंगे। जिसके आधार पर संगठन के बारे में फैसला लिया जा सकता है। अभी यह भी तय नहीं है कि संगठन चुनाव से बनेगा या पदाधिकारी नॉमिनेट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed