फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New session begins, teachers' duties on other jobs affect studies

Chandigarh News: नया सत्र शुरू, शिक्षकों की दूसरे कामों में ड्यूटी से पढ़ाई प्रभावित

Wed, 15 Apr 2026 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
New session begins, teachers' duties on other jobs affect studies
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और इसके साथ ही एडमिशन प्रक्रिया भी जारी है। लेकिन इस बार स्कूलों में पढ़ाई और दाखिले का काम प्रभावित होता नजर आ रहा है। इसका मुख्य कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों की अन्य सरकारी कार्यों में ड्यूटी लगना।
विज्ञापन

चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन के अनुसार स्कूलों के लगभग 50 से 60 प्रतिशत रेगुलर टीचरों की ड्यूटी जनगणना, चुनाव और सीबीएसई की कॉपियां जांचने जैसे कार्यों में लगा दी गई है। इससे स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की कमी हो गई है, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। जनगणना के काम के लिए पहले 2 से 3 दिन शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ढाई महीने तक उन्हें घर-घर जाकर लोगों से जानकारी इकट्ठा करनी होगी और फॉर्म भरने होंगे।
विज्ञापन

टीचर एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षा विभाग को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी ड्यूटी स्कूल समय के बाद करवाई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। पहले ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और ऐसे में बड़ी संख्या में टीचरों को बाहर के कामों में लगाने से सिलेबस पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed