फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new serial on zee tv

सास बहु से अलग दिखेगी 'डोली अरमानों की'

Sat, 16 Nov 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
new serial on zee tv
विवाह... वह दिन जिस दिन एक युवती के लिए नई उम्मीदें जगती हैं... यानी जीवन का सबसे प्रतीक्षित दिन।
विज्ञापन


एक ऐसी उम्मीद बंधती है जो उसको एक नए संसार में लेकर जाती है और फिर शुरू होता है, उसकी उम्मीदों का सफर।

जी हां, एक दुल्हन की ऐसी ही उम्मीदों का सफर लेकर आ रहा है जीटीवी। सीरियल है डोली अरमानों की। इसमें आपको दिखाई देंगे मोहित मलिक और नेहा मारदा।

नेहा ने उर्मी की भूमिका में हैं, जबकि मोहित ने एक बिजनेसमैन सम्राट सिंह राठौर की।  सीरियल दो दिसंबर से रात साढ़े दस बजे से शुरू होगा।

मुंबई के होटल वेस्टइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जेडईईल के कंटेट हेड (हिंदी मनोरंजन चैनल) अजय भालवनकर ने कहा कि डोली अरमानों की एक नया कांसेप्ट है।


यह उर्मी की कहानी है। उर्मी झांसी की एक सीधी सादी लड़की है जो अधिकांश लड़कियों की तरह खुशियों भरा जीवन व्यतीत करना चाहती है।

अजय भालवनकर ने कहा कि सीरियल में यूपी की बैकग्राउंड इसलिए ली गई है क्योंकि यहीं कहानी सबसे ज्यादा फिट होती है।

सास-बहू से अलग कहानी
यह कहानी पूरी तरह से सास बहू के सीरियल से अलग होगी। हमने यह कहानी लिखने के पहले सर्वे किया और उसके बाद एक ऐसी बहू की कहानी को लिया गया जो कि शादी के पहले और शादी के बाद कितना चेंज पाती है।
विज्ञापन

शांति भूषण और पर्ल ग्रे, स्टोरी राइटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed