फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new rules may be problem for boxers to qualify for olympic 2016

बॉक्सर्स के लिए ओलंपिक की राह में रोड़ा बनेंगे ये नए नियम

Fri, 07 Aug 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 07 Aug 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
new rules may be problem for boxers to qualify for olympic 2016

ब्राजील में वर्ष 2016 में होने वाले ओलंपिक की टिकट पाना बॉक्सरों के लिए इस बार आसान नहीं होगा। ओलंपिक क्वालीफाई के नए नियम उनकी राह में रोड़ा बन रहे हैं। इस बार एशिया ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को शामिल किया गया है, जो देश के खिलाड़ियों की राह रोकेंगे।

विज्ञापन


यही नहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने तक से बात नहीं बनेगी। यदि खिलाड़ी गोल्ड या सिल्वर पदक जीतते हैं, तो ही उन्हें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई माना जाएगा। इन नए नियमों की पुष्टि करते हुए भारतीय बॉक्सिंग टीम के सीनियर कोच जी.एस. संधु भी मानते हैं कि इस बार देश के खिलाड़ियों के ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


हालांकि वह आशा जताते हैं कि अगर बॉक्सर कड़ी मेहनत करते हैं तो सबकुछ संभव हो सकता है। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुए वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के ट्रायल में आए कोच संधु ने अमर उजाला से ओलंपिक की तैयारियों पर विशेष बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड और सिल्वर जीतने पर ही होंगे क्वालीफाई

new rules may be problem for boxers to qualify for olympic 2016

कोच संधू ने बताया कि पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले बॉक्सरों का ओलंपिक टिकट पक्का हो जाता था, लेकिन इस बार केवल गोल्ड व सिल्वर जीतने वाले ही ओलंपिक क्वालीफाई करेंगे। यह भी केवल कम भारवर्ग वालों के लिए है। जबकि 81 किलो भारवर्ग के बाद केवल गोल्ड जीतने वाले ही चुने जाएंगे।

इसके अलावा पहले एशिया में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देश नहीं रखे गए थे और बॉक्सर आसानी से जीतकर आगे बढ़ जाता था, लेकिन इस बार इनको भी एशिया ग्रुप में रखा गया है। 25 अगस्त से बैंकाक में एशियन चैंपियनशिप शुरू हो रही है और वह ओलंपिक में क्वालीफाई की पहली सीढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed