{"_id":"f965ec7eca8a225ae694e7b8bb668612","slug":"new-route-plan-for-chandigarh-heavy-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, नया रूट प्लान तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, नया रूट प्लान तैयार
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Aug 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ट्रैफिक जाम का पुख्ता हल निकालने के लिए यूटी प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस नए प्रपोजल पर काम कर रहा है। ट्रायल के तौर पर चार सेक्टर (17-22) और (22-23 लाइंट प्वाइंट) में ट्रैफिक पुलिस अगले हफ्ते से काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
इन सेक्टरों में मुख्य सड़कों के बीच में बने छोटे यू टर्न और लाइट प्वाइंट के रूट को अब सबसे व्यस्त घंटों में बदला जाएगा। यह प्रयोग सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी चुने गए सेक्टरों की मुख्य सड़कों पर बेरिकेट्स लगा कर ट्रैफिक को कंट्रोल करेंगे। प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य सेक्टर में भी शुरू किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कुछ साल पहले शहर के काफी स्कूलों के बाहर जाम से निपटने के लिए स्कूल टाइमिंग में कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक को वन वे कर दिया था।
विज्ञापन
जिससे अब जाम कम लगते हैं। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, सेंट कबीर और स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल में यह व्यवस्था की गई है।
ये होगी नई व्यवस्था
अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वीरवार गृहसचिव अनुराग अग्रवाल और पुलिस अधिकारियों की मीटिंग हुई। पुलिस अधिकारियों ने सेक्टर (22-23) लाइट प्वाइंटस पर सेक्टर-22 के अंदर एंट्री और सेक्टर (17-22) की मुख्य सड़क से सेक्टर-22 में एंट्री के रास्ते को सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रखा जाएगा।
इन दोनों प्वाइंट पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी लाइनों से जाम लगने की शिकायतें आ रही थीं। मंगलवार से ट्रैफिक पुलिस करीब एक हफ्ते तक नई व्यवस्था लागू कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। अगर प्रयोग सफल रहा तो अन्य सेक्टरों में भी इसे लागू किया जाएगा।
सीटीयू बसों को मिलेगा नया लुक: स्मार्ट सिटी की तैयारी में जुटे प्रशासन ने अब सीटीयू बसों को भी नया लुक देने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सीटीयू की बसों को आकर्षक बनाने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। शुरूआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ बसों की आउटर लुक को बदला जाएगा।
अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव चंडीगढ़ ने बताया कि ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर दो सेक्टरों में सुबह और शाम को ट्रैफिक रूट में ट्रायल के तौर पर बदलाव का फैसला लिया है। मंगलवार से नया सिस्टम शुरू किाय जाएगा।