फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New MRI Center inaugurated at GMSH-16

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में नए एमआरआई सेंटर का उद्घाटन

Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
New MRI Center inaugurated at GMSH-16
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने नए एमआरआई सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को पहले से कम पैसे में बेहतर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ अन्य सेंटरों से रेफर होकर आने वाले मरीजों को भी फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग एमआरआई की सुविधा को पीपीपी मोड पर संचालित कर रहा है। इस सुविधा का संचालन 24 घंटे किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में एमआरआई की सुविधा पिछले 11 महीने से बंद थी क्योंकि इससे पहले की कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद नई कंपनी से टेंडर होनेे के बावजूद मशीन इंस्टॉलेशन में काफी ज्यादा समय लगा। अब मेसर्स कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच-16 डॉ. वीके नागपाल, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

इनसेट
जांच दर में पहले और अब का अंतर
टेस्ट का नाम पुरानी दर नई दर
एमआरआई ब्रेन प्लेन 2700 1278
एमआरआई ब्रेन कंट्रास्ट 4700 1822
एमआरआई नी प्लेन 2700 1360
एमआरआई लंबर स्पाइन 2700 1360
एमआरआई पूरे पेट 5400 2720
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed