फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Jewellary Collection Launch

गहनों की शौकीन महिलाओं के लिए गुड न्यूज

Thu, 15 May 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
New Jewellary Collection Launch

दिनों-दिन बढ़ते गोल्ड के रेट से आजकल सोने के जेवर खरीदने आम आदमी के लिए मुश्किल हो गए हैं। लोग अब अपना मोबाइल, टीवी, ड्रेस अपडेट करते हैं, लेकिन बात जब गहनों की आती है तो लोगों को लगता है इतने पैसे कौन लगाए।

विज्ञापन


इसी मुश्किल को हल करने के लिए जयपुर की ज्वेलर कंपनी ने खास इटालियन पेटेंट तकनीक मेटल ओरफा को खरीदा है। इसमें ज्वेलरी में 22 फीसदी 22 कैरेट गोल्ड होता है और 78 प्रतिशत अलॉय मेटल।
विज्ञापन


डेरावाला के नेशनल सेल्स हेड अभिजीत जोशी ने संतुष्टि ज्वेलर्स सेक्टर-19 में इस नई तकनीक से बनी ज्वेलरी लांच की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस खास तकनीक का पेटेंट पूरे देश में सर्वे करके खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में गोल्ड ज्वेलरी के लिए हर तरह के ग्राहकों का सर्वे किया गया। सर्वे में पाया गया कि लोग आजकल दो मौकों पर ही ज्वेलरी खरीदते हैं या तो शादी या फिर इनवेस्टमेंट के लिए।

अभिजीत ने कहा कि सर्वे में यह भी पता चला कि लोग ज्वेलरी में बड़ी राशि नहीं लगाना चाहते। साथ ही वह चाहते हैं कि कम पैसे में ज्वेलरी भी महंगी लगे और अगर मार्केट में बेचने जाएं तो उनको सही दाम मिले। अभिषेक ने कहा कि इसी सर्वे के आधार पर मेटल ओराफा ज्वेलरी को पूरे देश में लांच किया गया।

क्या है खासियत
 
अभिजीत ने बताया कि मेटल ओराफा से निर्मित ज्वेलरी कई मायनों में फायदेमंद साबित होगी। इस तकनीक से बनी ज्वेलरी में गोल्ड और अलॉय होने से यह काफी हैवी लुक देगी। खरीदारी करते वक्त ग्राहक को सिर्फ ज्वेलरी में 22 प्रतिशत गोल्ड और मेकिंग चार्जेस की कीमत देनी होगी।

इस तकनीक से निर्मित ज्वेलरी को नियमित रूप से पहना जा सकता है। साथ ही इस पर साबुन, शैंपू, परफ्यूम के इस्तेमाल का नुकसान भी नहीं होगा। ज्वेलरी खरीद में सौ परसेंट लाइफ टाइम गारंटी मिलेगी।


इस ज्वेलरी की सबसे खास बात इसकी रेंज है, जो मात्र 2000 रुपये से शुरू होती है। इस तकनीक से बनी ज्वेलरी में फिलहाल स्टोर में चेन, नेकलेस, मंगलसूत्र, पेंडेंट सेट, चूड़ियां, ब्रेसलेट, टॉपस और अंगुठियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed