{"_id":"9c7cb81a1b35e725274b79514c84e2e3","slug":"new-government-decree-of-hotal-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालकों के लिए नया सरकारी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालकों के लिए नया सरकारी फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Jul 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अब होटलों में रुकने वाले हर विदेशी की सूचना और जानकारी होटल संचालक को पुलिस को देनी होगी।
विज्ञापन
होटलों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में यदि कोई विदेशी रुकता है या किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए आता है तो संचालक को उसकी पूरी जानकारी जिला पुलिस को देनी होगी। लापरवाही बरतने वाले होटल या संस्थान संचालक पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) के को-ऑर्डिनेटर पंकज कुमार के मुताबिक सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालकों की रेवाड़ी मे हुई बैठक में होटलों में ठहरने वाले विदेशियों की पूर्ण जानकारी ऑनलाइन पुलिस को देने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी संचालकों को प्रोफार्मा भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सुरक्षा शाखा में जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह योजना सात जिलों में शुरू हो चुकी है तथा अब इसे रेवाड़ी में भी शुरू किया गया है। पुलिस समय-समय पर होटलों, धर्मशालाओं और संस्थानों के रिकार्ड की जांच करेगी। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संचालक पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन