फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Finance Secretary Vijay Namdevrao Jade takes over, additional posts to be handed over today

नए वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े ने संभाला पद, आज सौंपे जाएंगे अतिरिक्त पद

Fri, 21 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
New Finance Secretary Vijay Namdevrao Jade takes over, additional posts to be handed over today
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के आदेश के बाद वीरवार को शहर के नए वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े ने पद संभाल लिया है। जड़े को यूटी प्रशासन की तरफ से कई और पदभार सौंपे जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 मई को केंद्रीय कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी की सिफारिश के बाद कार्मिक मंत्रालय की तरफ से विजय नामदेवराव जड़े के पदभार संभालने को लेकर आदेश जारी किए गए थे। आईएएस एके सिन्हा के जाने के बाद से यह पद खाली था और गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। जड़े पंजाब कैडर के 2002 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वह पंजाब के वित्त विभाग में एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे। यूटी में वित्त सचिव पद के लिए पंजाब ने तीन अधिकारियों का नाम चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा था। इसमें पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनात 2000 बैच के आईएएस कुमार राहुल, विजय नामदेवराव जड़े और गृह विभाग के जस्टिस और जेल विभाग में सचिव के पद पर तैनात 2004 बैच के अरुण सेखड़ी का नाम शामिल था। इन नामों में से प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने केंद्र सरकार को विजय नामदेवराव जड़े के नाम की सिफारिश की थी। वहीं, विशेष सचिव पद के लिए पंजाब में कारपोरेशन सेक्रेटरी व पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हरगुनजीत कौर के नाम की सिफारिश की गई थी। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें लेकर फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

इस महीने गृह सचिव और एमसी कमिश्नर का कार्यकाल हो रहा है समाप्त
यूटी प्रशासन में गृह सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे अरुण कुमार गुप्ता और नगर निगम के कमिश्नर केके यादव का कार्यकाल इस महीने के आखिर में समाप्त हो रहा है। हालांकि, कोरोना ड्यूटी में लगे इन अधिकारियों के कार्यकाल को यूटी प्रशासन ने तीन-तीन महीने बढ़ाने की सिफारिश की है। प्रशासन का मानना है कि पिछले सवा एक साल से ये दोनों अधिकारी शहर में कोरोना से लड़ने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने पहले ही इन दोनों अधिकारियों की जगह नए अधिकारियों को मंजूरी दे दी है। केंद्र ने गृह सचिव के लिए नितिन यादव और नगर निगम के कमिश्नर की जगह आनंदिता मित्रा के नाम पर मंजूरी दी है। अब देखना होगा कि केंद्र इन अधिकारियों को एक्सटेंशन देता है या फिर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed