{"_id":"588625b14f1c1bbc7ecf3fd4","slug":"new-deep-bus-punjab-news-dimpy-dillo-bus-servise","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू दीप बस के मुलाजिमों पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप, किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू दीप बस के मुलाजिमों पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप, किया चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Mon, 23 Jan 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
न्यू दीप बस के मुलाजिमों पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा से चल कर फरीदकोट पहुंची न्यू दीप कंपनी की बस में सफर कर रही एक महिला व उसके बेटे ने बस के सह चालक व चालक पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है।
यहां के जुबली सिनेमा के पीछे घटना के पश्चात पीड़त यात्रियों द्वारा बस के आगे लेट कर बस को रोक लिया गया व मौके पर एकत्रित हुए लोगों द्वारा चक्का जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी गुरदीप सिंह व डीएसपी मनजीत कौर सैनी ने घटना का जायजा लिया। महिला की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने उक्त के चालक व सह चालक को हिरासत में लिया है।
डीएसपी मनजीत कौर ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अरोपियों के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छिंदरपाल कौर अपने लडक़े व अन्य परिवारिक सदस्यों के साथ तरनतारन अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थी। नहरों पर बने बस स्टाफ पर बाईपास पर उतरने के लिए उन्होंने सह चालक को बस रोकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने बस नही रोकी। सह चालक से शिकवा करने पर उसने महिला के थप्पड़ मार दिया और उसके लडक़े के साथ बदसलूकी की गई।