{"_id":"6389d86a7cd6872cfa738b5d","slug":"new-date-of-winter-session-of-haryana-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख बदली, अब 22 की जगह 26 दिसंबर से होगा सेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख बदली, अब 22 की जगह 26 दिसंबर से होगा सेशन
Fri, 02 Dec 2022 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:24 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सेशन 22 की जगह 26 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख बदल गई है। अब सेशन 22 की जगह 26 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का फोन आया था कि 22 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है जिसके चलते विधायकों का सत्र में शामिल लेना मुश्किल होगा। इसके बाद तारीखों में बदलाव किया गया है क्योंकि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र को लेकर अभी तक 170 स्टार क्वेश्चन आए है जो 28 विधायकों की तरफ से भेजे गए हैं, जबकि अन-स्टार क्वेश्चन 78 आए हैं जो 11 सदस्यों की तरफ से भेजे गए हैं। विधायकों की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब न भेजे जाने के चलते 6 विभागों के एसीएस के मामले को प्रोटोकॉल कमेटी को भेज दिया गया है। स्वास्थ्य, गृह, कृषि, पंचायत राज और शहरी स्थानीय निकाय विभागों की तरफ से जवाब नही दिए गए हैं।
विज्ञापन