{"_id":"5fe2cd62099b6e1ff566607b","slug":"new-corporation-can-be-declared-by-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : आज अस्तित्व में आ सकता है 11वां निगम, मुहर लगाने की तैयारी में मनोहर मंत्रिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : आज अस्तित्व में आ सकता है 11वां निगम, मुहर लगाने की तैयारी में मनोहर मंत्रिमंडल
Wed, 23 Dec 2020 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार किसान आंदोलन के बीच मानेसर को नया नगर निगम बनाने की तैयारी में है। बुधवार होने वाली मनोहर मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। इसे बैठक के एजेंडा में शामिल किया गया है। एजेंडा पर चर्चा के बाद सहमति बनी तो प्रदेश के 11वें नगर निगम का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बाद अधिसूचना जारी होने पर नया निगम अस्तित्व में आएगा।
विज्ञापन
गठबंधन सरकार ने बीते दिनों मानेसर को नगर निगम बनाने का निर्णय लिया था। अब मंत्रिमंडल बैठक में उसके मसौदे पर चर्चा होगी। निगम में कौन से क्षेत्र शामिल गए हैं, उस पर भी गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार का मानना है कि मानेसर को निगम बनाकर क्षेत्र का विकास तेजी से किया जा सकता है। केएमपी के आसपास मानेसर में पंचग्राम योजना को जल्द सिरे चढ़ाने में भी इससे मदद मिलेगी। मानेसर की गिनती प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कंपकंपाती ठंड में सड़क पर किसान, एसवाईएल पर गर्म हो रही राजनीति
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे सचिवालय में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य किसान आंदोलन से लेकर अनेक अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार मंत्री समूह की बैठक में हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य व परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों के अहम विषयों को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।
इस समय सबसे बड़ा मुद्दा गठबंधन सरकार के समक्ष किसान आंदोलन है। इसे कैसे खत्म कराया जाए इस पर मंत्रिमंडल में चर्चा होगी। सरकार किसानों से जुड़े अनेक निर्णय लेने पर भी विचार कर रही है। एमएसपी पर फसलों की खरीद पहले ही हरियाणा में हो रही है, ऐसे फैसले बैठक में लिए जा सकते हैं जिनसे किसानों की आय दोगुनी होने का मार्ग प्रशस्त होगा।