फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New amendments and development works approved in the annual meeting of Garhwal Sabha

Chandigarh News: गढ़वाल सभा की वार्षिक बैठक में नए संशोधन और विकास कार्यों को मंजूरी

Mon, 20 Oct 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
New amendments and development works approved in the annual meeting of Garhwal Sabha
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में रविवार को गढ़वाल सभा चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक हुई। इस दौरान गढ़ समाज के प्रबुद्ध सदस्यों ने हिस्सा लिया और सभा के विकास व उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभा के प्रधान शंकर सिंह पंवार ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए एकजुटता बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभा का उद्देश्य गढ़ समाज के कल्याण और प्रगति में योगदान देना है।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत सभा के दिवंगत कोष निरीक्षक करण सिंह पंवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद महासचिव बीरेंद्र कंडारी ने पिछले एक वर्ष में सभा की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशानुसार भवन में अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, बेसमेंट और स्नानघरों का सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन जैसे कार्य पूरे किए गए। साथ ही संविधान संशोधन समिति द्वारा प्रस्तावित संशोधनों को भी लागू किया गया।
विज्ञापन


संविधान में संशोधन, दो नए पद स्वीकृत
संविधान संशोधन समिति के संयोजक जगदीश असवाल द्वारा प्रस्तावित संशोधनों को बैठक में ध्वनि मत से अनुमोदित किया गया। कार्यक्षेत्र का विस्तार चंडीगढ़, पंचकूला, नयागांव, जीरकपुर के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ झामपुर और जुझार नगर तक किया गया। इसके अलावा, पदाधिकारियों की संख्या 13 से बढ़ाकर 15 कर दी गई जिसमें उप वित्त सचिव और प्रेस सचिव के दो नए पद शामिल हैं। महासचिव ने बताया कि सभा के कार्यकाल की अंतिम बैठक में निवर्तमान महासचिव को वोटर लिस्ट की सत्यापित प्रति मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपना अनिवार्य होगा। इसके लिए सदस्यता शुल्क अंतिम आम बैठक से पहले भवन कार्यालय में जमा करना होगा। बैठक में सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया क्योंकि अंतिम बैठक के बाद नए सदस्यों का पंजीकरण मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखा-जोखा प्रस्तुत, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा
बैठक में 30 सितंबर 2025 तक के 17 महीनों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। भवन के भविष्य में होने वाले सुधार कार्यों के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे गए। महासचिव ने आश्वासन दिया कि इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें लागू किया जाएगा।

सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रस्तुति
सभा के प्रेस सचिव दिनेश सिंह नेगी ने भवन में हुए सौंदर्यीकरण कार्यों को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।


इन गणमान्य ने लिया हिस्सा
बैठक में सभा के पूर्व प्रधान सब्बल सिंह पुंडीर, महासचिव भारत सिंह नेगी, बीबी बहुगुणा, सुरेंद्र रावत, पंडित लाखी राम, जगदीश बंगारी, हरीश वर्थवाल, पूर्व प्रधान विक्रम बिस्ट और गढ़वाल सभा की महिला प्रकोष्ठ सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed