{"_id":"5714c16a4f1c1b5a6210fbdf","slug":"nekchand-award-nekchand-excellence-award-chandigarh-rock-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कलाकारों को मिलेंगे नेक चंद अवॉर्ड, नाम और तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कलाकारों को मिलेंगे नेक चंद अवॉर्ड, नाम और तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
नेकचंद एक्सीलेंस अवार्ड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी अद्भुत कला से शहर में पत्थरों की अनोखी दुनिया बनाने वाले पद्मश्री नेक चंद की याद में पहली बार सम्मान समारोह होगा। इसमें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को नेक चंद अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रणय मीडिया की ओर से 24 अप्रैल को सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल हॉल में किया जाएगा। रविवार को लेक क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रणय मीडिया के प्रोजेक्ट हेड संजीव राणा और नेक चंद के बेटे अनुज सैणी ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगीत के क्षेत्र से सर्वजीत सिंह शिबू को सम्मानित किया जाएगा।
सर्वजीत सिंह वैसे तो ब्लाइंड हैं, लेकिन वह कई मशहूर पंजाबी गीतों और फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। इसी तरह पंचकूला में मिनी रॉक गार्डन का निर्माण करने वाले पीडी गौरी को भी सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा परमजोत कौर, मीत निमान और संवाद थिएटर ग्रुप के मुकेश शर्मा सम्मानित होंगे। रॉक गार्डन में काम करने वाले धर्मा और राकेश को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं पद्मश्री नेक चंद के बेटे अनुज सैनी ने कहा कि नेक चंद की याद लोगों के दिल में हमेशा कायम रहेगी। राणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपिंदर सिंह कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे। इससे पहले फरवरी में भी उन्होंने स्वामी विवेकानंद अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम कराया था जिसमें डिफेंस, एजुकेशन, हेल्थ, समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवॉर्ड दिए गए थे।