फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Negligence: Teacher killed leave, mid day meal workers took children's paper

लापरवाही : शिक्षिका मार गई छुट्टी, मिड डे मील कर्मियों ने लिया बच्चों का पेपर

Fri, 17 Mar 2023 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Teacher killed leave, mid day meal workers took children's paper
मोरनी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिपरा में वीरवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर मिड डे मील वर्कर ही बिना किसी शिक्षक के चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करवा रही थीं। मामले की सूचना मिलते ही एसएमसी प्रधान सहित वार्ड पंच मौके पर पहुंच गए और स्कूल कलस्टर को शिकायत दी। विभाग की इस लापरवाही के बाद पंचायत के ग्रामीणों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे जंगली रास्तों का सफर कर स्कूल पहुंचते हैं। इस प्रकार की लापरवाही को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। पंचायत सरपंच खेमराज शर्मा, टीपरा स्कूल एसएमसी प्रधान ठाकुर दास, वार्ड पंच जीत राम, शीश राम आदि ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि स्कूल में बिना अध्यापक के परीक्षा आयोजित की जा रही है। वह तुरंत स्कूल पहुंचे और देखा कि चौथी और पांचवीं के बच्चे परीक्षा दे रहे थे। उन्होंने बच्चों से अध्यापिका के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल नहीं आई है। अध्यापिका के कहने पर मिड डे मील वर्कर परीक्षा ले रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि अध्यापिका बुधवार को भी स्कूल नहीं पहुंची थी। इससे पहले भी स्कूल से उनकी फरलो की शिकायतें मिलती रही हैं।
विज्ञापन


बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षिका समय से नहीं पहुंचती है। ग्रामीणों ने शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी को भी सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। बता दें कि अध्यापिका अभी कुछ माह पहले ही मोरनी में बदली करवाकर आई है। वह सरकार की उस पॉलिसी के तहत आई है जिसमें मोरनी में ड्यूटी देने पर दस हजार रुपये अतिरिक्त वेतन मिलता है।
विज्ञापन


कोट्स...
ग्रामीणों की शिकायत मिली है। अधिकारियों को जानकारी दिए बिना स्कूल अध्यापक छुट्टी नहीं कर सकते। जांच बिठाई जाएगी और कमी मिलती है तो बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनूप नांदल, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed